26/06/24 | 5:39 pm | SBI

Print

SBI ने बॉन्ड के माध्यम से जुटाए 10 हजार करोड़ रुपये

देश और सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने पांचवें बुनियादी ढांचा बॉन्ड के माध्यम से 10 हजार करोड़ रुपये जुटाए हैं। बैंक ने यह राशि 7.36 फीसदी की देय कूपन दर पर जुटाई है।

एसबीआई ने बुधवार को नियामक फाइलिंग में बताया कि उन्होंने बॉन्ड के माध्यम से 10 हजार करोड़ रुपये जुटाए हैं। स्टेट बैंक ने शेयर बाजार को सूचित किया कि इस निर्गम को निवेशकों से जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिली है। बैंक ने बताया कि कुल 19,884 करोड़ रुपये से अधिक की 143 बोलियां मिली हैं। इसमें निवेश करने वाले निवेशक भविष्य निधि, पेंशन कोष, बीमा कंपनियों, म्यूचुअल फंड, कॉरपोरेट्स क्षेत्र से थे।

सार्वजनिक क्षेत्र के कर्जदाता बैंक के मुताबिक ये बॉन्ड इंफ्रा प्रोजेक्ट में फंडिंग के लिए जारी किया गया है। SBI के मुताबिक सालाना 7.36 फीसदी की देय कूपन रेट पर ये बॉन्ड जारी किया गया है। बैंक के मुताबिक इसमें 5 हजार करोड़ रुपये के आधार निर्गम आकार के मुकाबले करीब चार गुना अधिक अभिदान मिला है। इसको निवेशकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।

बैंक ने कहा कि बॉन्ड के माध्यम से मिलने वाली राशि का उपयोग बुनियादी ढांचे और किफायती आवास क्षेत्रों के वित्तपोषण के लिए किया जाएगा।

 

RELATED ARTICLES

2 hours ago | Bulk Diesel Sale Ban India

रोजाना 500 करोड़ की चपत से जूझ रहीं तेल कंपनियां, बल्क डीजल बिक्री पर रोक बनेगी राहत का रास्ता

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को रिटेल आउटलेट्स पर बल्क डीजल की बिक्री पर रोक लगा दी। इसकी वजह तेल कं...

2 hours ago | Lieutenant Governor Taranjit Singh Sandhu

उपराज्यपाल संधू ने दिल्ली के पर्यावरण और बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं की समीक्षा की

दिल्ली के पर्यावरण और बुनियादी ढांचे से जुड़े प्रमुख प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा के लिए ड...