Print

प्रदूषण के चलते दिल्ली में स्कूल बंद, कक्षा 10 व 12 के अलावा सभी छात्रों के लिए चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं

बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार, 18 नवंबर से ग्रैप-4 (GRAP-4 ) लागू होने जा रहा है। इसी वजह से राज्य के सभी स्कूलों में कक्षा 10 और 12 के छात्रों को छोड़ सभी के लिए शारीरिक कक्षाएं बंद कर दी गई हैं। अगले आदेश तक सभी कक्षाओं की ऑनलाइन क्लास चलाने के निर्देश सरकार की ओर से जारी किए गए हैं।

दिल्ली की सीएम आतिशी ने 1 से 9 तक की कक्षाओं को ऑनलाइन चलाने की घोषणा की

केंद्रीय प्रदूषण पैनल द्वारा दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप के चौथे चरण के तहत प्रतिबंध लगाए जाने के बाद कक्षा नौ तक के सभी स्कूलों को बंद करने तथा कक्षाओं को ऑनलाइन तौर पर चलाए जाने की घोषणा दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने की है। हालांकि, 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को भौतिक कक्षाओं में उपस्थित होना होगा।

सभी स्कूल आगले आदेश तक ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करेंगे

मुख्यमंत्री आतिशी ने एक्स पर लिखा, “कल से GRAP-4 लागू होने के बाद, 10वीं और 12वीं कक्षा को छोड़कर, सभी विद्यार्थियों के लिए भौतिक कक्षाएं बंद कर दी जाएंगी। सभी स्कूल आगले आदेश तक ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करेंगे।”

दरअसल, राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता लगातार “गंभीर” श्रेणी में बनी हुई है, जिसके कारण अधिकारियों ने कड़े प्रदूषण विरोधी उपाय लागू किए हैं। दिल्ली-NCR क्षेत्र में वायु की गुणवत्ता खराब होने के कारण सोमवार सुबह से अतिरिक्त प्रतिबंध लागू किए जाएंगे, यह निर्णय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) द्वारा लिया गया है।

RELATED ARTICLES

16 mins ago | Assam Assembly Budget Session

बजट से पहले सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का संदेश, वित्त मंत्री संग तस्वीर साझा कर बोले- ‘टीम असम तैयार’

असम विधानसभा के 16वें कार्यकाल के बजट सत्र के पांचवें दिन शुक्रवार को राज्य का वर्ष 2026-27 का पूर्ण ब...

51 mins ago

Amarnath Yatra 2026: 1.60 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के किए दर्शन

श्री अमरनाथ जी यात्रा पूरे जोश और उत्साह के साथ जारी है। 3 जुलाई 2026 से शुरू हुई यात्रा के लिए अब तक ...