SCO शिखर सम्मेलन 2024 : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एस जयशंकर का किया स्वागत

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार (16 अक्टूबर) को इस्लामाबाद में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन स्थल पर विदेश मंत्री एस जयशंकर का स्वागत किया। जयशंकर आज आयोजित होने वाली एससीओ परिषद के शासनाध्यक्षों की 23वीं बैठक में भाग लेने के लिए पाकिस्तान में हैं।

सरकारी पाकिस्तान टेलीविजन में बैठक के दृश्यों में जयशंकर और शरीफ को हाथ मिलाते और मीडिया के लिए एक साथ तस्वीरें खिंचवाते हुए दिखाया गया।
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, मंगोलिया के प्रधानमंत्री ओयुन-एरडीन लुवसन्नामराय और अन्य नेताओं ने इस्लामाबाद में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के शासनाध्यक्षों की परिषद की 23वीं बैठक में ग्रुप फोटो खिंचवाई।

एस जयशंकर (एससीओ) के शासनाध्यक्षों की परिषद की 23वीं बैठक में भाग लेने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर कल पड़ोसी देश पहुंचे थे। उन्होंने पाकिस्तानी प्रधान मंत्री शरीफ द्वारा आयोजित रात्रिभोज में भाग लिया, इस दौरान उन्होंने हाथ मिलाया और एक-दूसरे का अभिवादन किया। मंगलवार को रावलपिंडी हवाईअड्डे पर पहुंचने पर विदेश मंत्री जयशंकर का पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के महानिदेशक (दक्षिण एशिया) इलियास महमूद निज़ामी ने नूर खान एयरबेस पर गर्मजोशी से स्वागत किया। यहां पारंपरिक पोशाक पहने बच्चों ने उन्हें फूलों के गुलदस्ते भेंट किये।

आपको बता दें कि शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन के अंतगर्त दूसरे सर्वोच्च मंच एससीओ सीएचजी (SCO Council of Heads of Government (CHG) की दो दिवसीय बैठक की अध्यक्षता परिषद के वर्तमान अध्यक्ष के रूप में पाकिस्तान के प्रधान मंत्री शरीफ कर रहे हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार बैठक संगठन के व्यापार और आर्थिक एजेंडे पर केंद्रित है। विदेश मंत्री जयशंकर एससीओ की 23वीं बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

06/11/26 | 4:19 pm | India US military exercise

भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ 2026 संपन्न, विशाखापत्तनम में हुआ समापन समारोह

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास 'टाइगर ...

06/11/26 | 8:45 am | Democrats

ट्रंप ने ईरान पर और सैन्य कार्रवाई के दिए संकेत, डेमोक्रेट्स युद्ध खत्म करने की कर रहे तैयारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ और सैन्य कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं। हाल...