एनसीआर के लोगों को एक बार फिर से भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, अगले तीन-चार दिनों में तापमान तेजी से बढ़ेगा और अधिकतम पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक, 15 मई से शुरू होकर तेज धूप, गर्म हवाओं और सतही तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहेगा। इससे लोगों को गर्मी और प्रदूषण की दोहरी मार झेलनी पड़ सकती है।
दिन के अनुसार तापमान का पूर्वानुमान:
15 मई (आज): अधिकतम 41°C, न्यूनतम 24°C। आंशिक बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना। सुबह तेज हवाएं (30-40 किमी/घंटा, झोंकों में 50 किमी/घंटा तक)।
16 मई: अधिकतम 41°C, न्यूनतम 25°C। मौसम मुख्यतः साफ।
17 मई: अधिकतम 41°C, न्यूनतम 25°C। दिनभर तेज सतही हवाएं।
18 मई: अधिकतम 43°C, न्यूनतम 27°C। गर्मी और बढ़ेगी।
19 मई: अधिकतम 42°C, न्यूनतम 28°C।
20 मई: अधिकतम 42°C, न्यूनतम 27°C।
लगातार बढ़ते तापमान के कारण दोपहर में लू जैसी स्थिति बनने की आशंका है।
प्रदूषण की स्थिति
वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) भी तेजी से खराब श्रेणी की ओर बढ़ रहा है।
दिल्ली: बुराड़ी क्रॉसिंग (185), अशोक विहार (175), बवाना (166)
गाजियाबाद: लोनी (288), वेद विहार-लोनी (257) — खराब श्रेणी
विशेषज्ञों के अनुसार, तेज गर्मी और हवा की कम गति के कारण धूल-कण और प्रदूषक वातावरण में लंबे समय तक बने रह रहे हैं, जिससे AQI बढ़ रहा है।
स्वास्थ्य सलाह
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। लोगों को भरपूर पानी पीने, हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने और तेज धूप से बचाव के उपाय करने की हिदायत दी गई है। (इनपुट-एजेंसी)


