बिहार चुनाव में अपनी हार देख कांग्रेस झूठे आरोप लगा रही : अनुराग ठाकुर

भारतीय जनता पार्टी के सांसद अनुराग ठाकुर ने ‘मतदाता सूची’ को लेकर विपक्ष के आरोपों पर पलटवार किया है। अनुराग ठाकुर ने दावा किया कि बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी हार देखकर कांग्रेस और उसके सहयोगी दल झूठे आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आत्मचिंतन करने की बजाय कांग्रेस ने हर हार के बाद नया बहाना ढूंढने का काम किया।

अगर किसी के नेतृत्व में 90 बार चुनाव हारने का रिकॉर्ड है, तो वह राहुल गांधी का नेतृत्व है

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर आरोपों के बाद भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, “अगर किसी के नेतृत्व में 90 बार चुनाव हारने का रिकॉर्ड है, तो वह राहुल गांधी का नेतृत्व है। जब चुनाव हारते हैं, तो वे ईवीएम पर सवाल उठाते हैं या मतदाताओं को दोष देते हैं। पार्टी के भीतर भी राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवाल उठाए जाते हैं।”

कांग्रेस ने आत्मचिंतन नहीं किया

अनुराग ठाकुर बोले, “कांग्रेस ने पहले कहा कि ईवीएम मशीन के साथ हेराफेरी होती है, ईवीएम बैन करो, बैलेट पेपर लाओ। फिर कहा ईवीएम को रिमोटली हैक किया जा सकता है। फिर कहा वीवीपैट 100 प्रतिशत चेक सुनिश्चित करो। कांग्रेस ने आत्मचिंतन नहीं किया, लेकिन ईवीएम से लेकर संवैधानिक संस्थाओं तक पर आरोप लगाती रही। अब बिहार चुनाव हारता हुआ देख पहले ही विपक्षी दलों के साथ मिलकर झूठे आरोप लगाने में जुटी है।”

धूल चेहरे पर थी और आप आईना साफ करते रहे

भाजपा सांसद ने आगे कहा, “कुछ कांग्रेस के लोग कह रहे थे राहुल गांधी और विपक्ष के नेताओं ने बवंडर खड़ा किया, लेकिन यह बवंडर नहीं ‘ब्लंडर’ है। मैं राहुल गांधी को यही कहूंगा, धूल चेहरे पर थी और आप आईना साफ करते रहे।”

कांग्रेस और सीपीआई ने मिलकर ‘वोट चोरी’ की दुकान चलाई थी

अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाए कि कांग्रेस और सीपीआई ने मिलकर ‘वोट चोरी’ की दुकान चलाई थी। कांग्रेस और सीपीआई ने मिलकर संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को चुनावों में हराने का काम किया। इस चुनावी भ्रष्टाचार की नींव 1952 के पहले चुनाव से कांग्रेस ने रखी थी। 74,333 वोट खारिज किए गए थे, जबकि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सिर्फ 14,561 वोट से हारे थे। कांग्रेस ने संविधान निर्माता और एक दलित नेता को पहले ही चुनाव में निपटाने का काम किया। चुनावों में धांधली करके कांग्रेस ने उन्हें हराया।

अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी से सवाल पूछा कि आपको किस बात का डर है?

अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी से सवाल पूछा कि आपको किस बात का डर है? आप हलफनामा नहीं देते, सबूत नहीं देते, झूठे आरोप लगाते हैं और भाग जाते हैं। उन्होंने कहा, “चुनाव के दौरान भ्रम फैलाना आपका तरीका बन गया है। बार-बार सबूत देने के अनुरोध के बावजूद, आपने मतदाता सूची के मुद्दे को संवैधानिक संस्थाओं के सामने उठाने से परहेज किया। राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी ने इसका पालन नहीं किया।” (इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

6 mins ago | female labour participation India 2025

भारत के कार्यबल में महिलाओं का बढ़ता दबदबा, बदल रही आर्थिक तस्वीर

कुछ समय पहले तक भारत में महिलाओं के अधिकांश कार्य अनदेखे रह जाते थे। उनका काम घरों, पारिवारिक उद...

18 mins ago | Ashutosh Gowariker IFFI 2026 director

57वें आईएफएफआई की कमान गोवारिकर के हाथों में, नवंबर में गोवा में आयोजन

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने गोवा में आयोजित होने वाले 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत...

44 mins ago | Aayushman Bharat labour benefits UP

श्रमिक अधिकारों पर सीएम योगी का सख्त संदेश, ‘काम का पूरा दाम देना होगा’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान...