लोकसभा चुनाव 2024: भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज करेंगे नामांकन

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज (सोमवार) 29 अप्रैल को लखनऊ लोकसभा सीट के लिए राजधानी में नामांकन करेंगे। इसके पूर्व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सुबह भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ से रोड शो भी प्रारम्भ करेंगे।

रोड शो में ये दिग्गज नेता होंगे शामिल

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के रोड शो एवं नामांकन के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा साथ रहेंगे। रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, नेता तथा हजारों की संख्या में कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे।

लखनऊ सीट पर भाजपा और सपा में मुकाबला 

गौरतलब हो, उत्तर प्रदेश के पांचवें चरण में लखनऊ लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच मुकाबला होता दिख रहा है। जहां भाजपा से देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चुनावी मैदान में हैं तो वहीं सपा से रविदास महरोत्रा। सपा उम्मीदवार रविदास महरोत्रा ने वर्ष 2022 में लखनऊ मध्य सीट से विधानसभा चुनाव जीता था। भाजपा से विधानसभा चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी रजनीश गुप्ता चुनाव हार गये थे। अब 2024 में लोकसभा टिकट मिलने के बाद रविदास महरोत्रा लखनऊ लोकसभा सीट पर अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं।

वर्तमान समय में देश के रक्षामंत्री हैं राजनाथ सिंह
 
वहीं लखनऊ लोकसभा सीट पर भाजपा के उम्मीदवार राजनाथ सिंह वर्तमान समय में देश के रक्षामंत्री है। राजनाथ सिंह के राजनीतिक कद के अनुसार लखनऊ सहित पूरे देश में उनके समर्थकों के संख्या की कोई गिनती नहीं है। वर्ष 2024 तक लखनऊ में विकास हुआ है और नई तस्वीर देखने को मिली है। राजनाथ सिंह के सांसद रहते हुए लखनऊ को नए फ्लाईओवर,पार्को में जिम, आउटर रिंग रोड, अस्पतालों में नई मशीनों का उपहार मिला है। सांसद के विकास कार्यों की सूची बनाकर भाजपा के पदाधिकारियों ने जबरदस्त प्रचार किया है। (इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...