भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री मोदी की आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में चार जगह जनसभा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (मंगलवार) महाराष्ट्र और तेलंगाना के चुनावी दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी अपने 400 पार के संकल्प की सिद्धि के लिए संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में चार जनसभाओं को संबोधित कर मतदाताओं से आशीर्वाद मांगेंगे। 

तीन जनसभा महाराष्ट्र में और एक जनसभा तेलंगाना में होगी

भाजपा ने अपने एक्स हैंडल पर प्रधानमंत्री मोदी के आज के चुनाव प्रचार कार्यक्रम को साझा किया है। भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी आज एक दिन में चार जनसभाओं को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के मुताबिक प्रधानमंत्री की तीन जनसभा महाराष्ट्र में होंगी। 30 अप्रैल के चुनाव प्रचार का समापन तेलंगाना में होने वाली जनसभा से होगा। 

सुबह 11 बजे महाराष्ट्र के माढा में जनसभा 

प्रधानमंत्री मोदी सुबह करीब 11 बजे महाराष्ट्र के माढा में जनसभा करेंगे। इसके बाद वो भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में दोपहर करीब एक बजे महाराष्ट्र के उस्मानाबाद में चुनाव प्रचार करेंगे। दोपहर करीब ढाई बजे प्रधानमंत्री लातूर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। महाराष्ट्र से तेलंगाना रवाना होने के बाद प्रधानमंत्री शाम करीब 4:30 बजे जहीराबाद में भाजपा की जनसभा को संबोधित करेंगे।

देश के 14 राज्यों में मतदान हो चुका है पूरा 

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच देश के 14 राज्यों में मतदान पूरा हो चुका है। अभी कई प्रदेशों में मतदान बाकी है। सभी राजनीतिक दलों के प्रमुख प्रचारक सात चरणों में पूर्ण वाले चुनाव के लिए धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। मुहावरे की भाषा में बात करें तो सभी स्टार प्रचारक अपनी पार्टियों को जीत दिलाने के लिए रात-दिन एक कर रहे हैं। (इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...