भाजपा के वरिष्ठ नेता पीएम मोदी की आज जम्मू-कश्मीर, राजस्थान में जनसभा, दौसा में करेंगे रोड शो

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकसभा चुनाव में 400 पार के संकल्प के साथ आज (शुक्रवार) जम्मू-कश्मीर में जनसभा को संबोधित करेंगे। आज ही पीएम राजस्थान में भाजपा के रोड शो में भी शामिल होंगे। 

राजस्थान में तय कार्यक्रमों की टाइमिंग  

बताना चाहेंगे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज के चुनावी कार्यक्रम को लेकर भाजपा ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट साझा किया है। पोस्ट के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सुबह 11 बजे भारतीय जनता पार्टी की जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी राजस्थान पहुंचेंगे। सबसे पहले राजस्थान के बाड़मेर में 2:15 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दौसा में शाम 4:45 बजे भाजपा के रोड में शामिल होंगे।

https://x.com/BJP4India/status/1778415859653902801

जनसभा में दो लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य 

जम्मू ब्यूरो के अनुसार, उधमपुर लोकसभा सीट से भाजपा ने डॉ. जितेंद्र सिंह को तीसरी बार मैदान में उतारा है। इससे पहले के दो लोकसभा चुनाव में डॉ. जितेंद्र सिंह यहां से विजयी रहे हैं। भाजपा ने जनसभा में दो लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य तय किया है। 

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

उधमपुर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस, सीआरपीएफ, एसओजी की टीमों ने जनसभा स्थल को अपने सुरक्षा घेरे में ले लिया है। सुरक्षा एजेंसियों ने जनसभा स्थल को पूरी तरह से सील कर दिया है। सुरक्षाबलों के अलावा डॉग स्क्वॉयड की भी मदद ली जा रही है। जनसभा स्थल के साथ ही एक हेलीपैड तैयार किया गया है। प्रधानमंत्री सीधा चॉपर से हैलीपेड पर उतरेंगे। (इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...