भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता, स्टार प्रचारक और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (बुधवार) अपने गृह राज्य गुजरात में लोकसभा चुनाव प्रचार का श्रीगणेश करेंगे। आज प्रधानमंत्री मोदी गुजरात में दो स्थानों पर जनसभा को संबोधित करेंगे।

गुजरात में आज दो स्थानों पर जनसभा

भाजपा ने अपने एक्स हैंडल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज के चुनाव प्रचार कार्यक्रम को साझा किया है। भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर साढ़े तीन बजे बनासकांठा और शाम सवा पांच बजे साबरकांठा में भाजपा की विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। उल्लेखनीय है कि आज गुजरात का स्थापना दिवस भी है।

गुजरात के दो दिनों के चुनाव प्रचार दौरे पर पीएम

बताया गया है कि प्रधानमंत्री मोदी आज से गृह राज्य गुजरात के दो दिनों के चुनाव प्रचार दौरे पर रहेंगे। वो दो दिन में छह जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी गुजरात की 26 में से 14 लोकसभा सीटों और गुजरात विधानसभा की पांच सीटों पर हो रहे उपचुनाव में से तीन सीटों को कवर करेंगे। (इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...