भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री अमित शाह सोमवार को हरियाणा और दिल्ली में करेंगे चुनाव प्रचार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह सोमवार (20 मई) हरियाणा और दिल्ली में चुनाव प्रचार करेंगे। भाजपा ने वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आज के चुनावी दौरे का कार्यक्रम एक्स हैंडल पर साझा किया है। शाह इस आम चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी के 400 पार के लक्ष्य की पूर्ति के लिए धुआंधार प्रचार कर रात-दिन एक कर रहे हैं।

भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार शाह आज सबसे पहले चावल के लिए प्रसिद्ध हरियाणा के करनाल में सुबह सवा 11 बजे जीटी रोड के दशहरा ग्राउंड में पार्टी की जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वो हिसार पहुंचेंगे। यहां दोपहर 1 बजे सरकारी कालेज के मैदान जनसभा को संबोधित करने के बाद रोहतक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में पहुंचेंगे। यहां उनकी जनसभा दोपहर पौने तीन बजे होगी। शाह इस निर्वाचन क्षेत्र के झज्जर स्थित महर्षि दयानंद स्टेडियम में पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में जनसभा करेंगे।

भाजपा के अनुसार, केंद्रीय मंत्री और स्टार प्रचारक अमित शाह शाम को दिल्ली पहुंचेंगे। वो राष्ट्रीय राजधानी के दक्षिण दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र के संगम विहार में शाम छह बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जनसभा डीडीए पार्क संगम विहार में होगी।

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...