14/12/24 | 2:47 pm | Apollo Hospital | LK Advani

Print

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

भाजपा के वरिष्ठ नेता और भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को आज शनिवार को दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें चिकित्सीय जांच और इलाज के लिए आईसीयू में रखा गया है। अस्पताल प्रशासन ने जानकारी दी है कि 97 वर्षीय आडवाणी की हालत स्थिर है और वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया, “लालकृष्ण आडवाणी को मेडिकल जांच और इलाज के लिए इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया है। वे डॉक्टर विनीत सूरी की देखरेख में हैं और फिलहाल उनकी हालत स्थिर हैं। इससे पहले, इसी साल अगस्त में भी आडवाणी को रूटीन जांच के लिए इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इस साल मार्च में, उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। लालकृष्ण आडवाणी का जन्म 8 नवंबर 1927 को कराची (अब पाकिस्तान) में हुआ था। उन्होंने 1942 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में एक स्वयंसेवक के रूप में शामिल होकर सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की। वे 1986 से 1990, 1993 से 1998 और 2004 से 2005 तक तीन बार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं।

RELATED ARTICLES

9 mins ago | BRO (Border Roads Organisation)

पीएम मोदी आज लद्दाख को देंगे 3,350 करोड़ का विकास तोहफा, पांच बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लद्दाख में ल...

42 mins ago | Anita Anand

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद की भारत यात्रा: रिश्ते फिर नई ऊंचाई पर, व्यापार और सुरक्षा पर फोकस

वैश्विक अनिश्चितता के बीच भारत और कनाडा के रिश्ते फिर से नई ऊंचाई छूने लगे हैं। कनाडा की विदेश म...