भाजपा के शीर्ष नेता पीएम मोदी ने वेल्‍लोर चुनावी रैली में कहा- ‘विश्वशक्ति के रूप में उभरते भारत में तमिलनाडु की बड़ी भूमिका’ 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा चुनाव में 400 पार के संकल्प के साथ आज (बुधवार) 10 अप्रैल को तमिलनाडु के वेल्लोर में सुबह एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, भारत आज विश्‍व में शक्ति के रूप में उभर रहा है और तमिलनाडु ने इसमें बड़ी भूमिका निभाई है। 

तमिलनाडु ने भारत को अंतरिक्ष के क्षेत्र में आगे ले जाने में दिया महान योगदान

प्रधानमंत्री ने कहा तमिलनाडु ने भारत को अंतरिक्ष के क्षेत्र में आगे ले जाने में महान योगदान दिया है। उन्‍होंने कहा कि तमिलनाडु के कठिन परिश्रम ने विनिर्माण के क्षेत्र में भारत को अग्रणी बनाने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई। 

तमिलनाडु में बनाया जा रहा डिफेंस-कॉरिडोर राज्‍य को नई ऊंचाई पर ले जाएगा

इसके आगे उन्होंने कहा, तमिलनाडु में बनाया जा रहा डिफेंस-कॉरिडोर राज्‍य को नई ऊंचाई पर ले जाएगा। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि हमें मिलकर ‘विकसित तमिलनाडु’ और ‘विकसित भारत’ बनाना होगा। पिछले दस वर्षों में एनडीए ने विकसित भारत के लिए बुनियाद तैयार की है। उन्‍होंने कहा कि 2014 से पहले हमारी अर्थव्‍यवस्‍था कमजोर थी और केवल घोटालों से संबंधित खबरें ही सुनाई देती थीं।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने कच्चातीवू द्वीप, श्रीलंका को दे दिया, जिससे तमिलनाडु के मछुआरों को नुकसान हुआ। उन्‍होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में अनेक मछुआरों को गिरफ्तार किया गया और एनडीए सरकार उन्‍हें वापस लाने के लिए निरंतर कार्य करती रही है।

वेल्‍लोर से पार्टी के चुनाव चिन्ह पर ए. सी. षणमुगम है मैदान में  

बताना चाहेंगे उन्होंने धर्मपुरी में एनडीए के सहयोगी पट्टली मक्कल कच्‍ची की उम्‍मीदवार सौम्या अंबुमणि और वेल्‍लोर से न्‍यू जस्टिस पार्टी के उम्‍मीदवार ए. सी. षणमुगम के समर्थन में रैली को संबोधित किया। षणमुगम भाजपा के चुनाव चिन्‍ह पर मैदान में हैं।

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...