लोकसभा चुनाव 2024: तीसरे चरण के मतदान से पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पीएम मोदी ने पार्टी उम्मीदवारों को लिखे पत्र

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण से पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी के उम्मीदवारों को पत्र लिखा है। बताना चाहेंगे कि आगामी 7 मई को 18वीं लोकसभा के गठन के लिए तीसरे चरण की वोटिंग होगी। 

पत्र के माध्यम से उम्मीदवारों को जीत का आशीर्वाद देने की कोशिश

इसके ठीक पहले पीएम मोदी ने भाजपा उम्मीदवारों के हौसला अफजाई के लिए उन्हें पत्र लिखा है। पीएम मोदी ने अमित शाह, शिवराज सिंह चौहान समेत कई उम्मीदवारों को पत्र लिखा है। पीएम मोदी द्वारा भाजपा उम्मीदवारों को पत्र के माध्यम से जीत का आशीर्वाद देने की कोशिश की गई है। 

7 मई को तीसरे चरण का मतदान 

गौरतलब हो, देश में लोकसभा की 543 सीटों के लिए चुनाव 19 अप्रैल से एक जून के बीच सात चरणों में हो रहे हैं। मतगणना चार जून को होगी और नतीजे भी उसी दिन दोपहर तक आ जाएंगे। फिलहाल, सात चरणीय लोकसभा चुनाव के दो चरणों का मतदान सम्पन्न हो चुका है। 

12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 95 सीट

इसके पश्चात अब 7 मई को देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 95 सीटों पर तीसरे चरण का मतदान होने वाला है। तीसरे चरण में जिन सीटों पर मतदान होगा उनमें असम की चार, बिहार की 5, छत्तीसगढ़ की 7, गोवा की सभी दो, गुजरात की सभी 26, कर्नाटक की 14, मध्य प्रदेश की 8, महाराष्ट्र की 11, उत्तर प्रदेश की 10, पश्चिम बंगाल की चार, दादरा एवं नगर हवेली और दमन दीव की सभी दो तथा जम्मू कश्मीर की एक-एक सीट पर मतदान होगा। 
इसके अलावा चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश की बैतूल लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में मतदान कराने का फैसला किया है। दरअसल, इस सीट पर चुनाव लड़ रहे एक उम्मीदवार की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...