भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संथाल परगना के दुमका एयरपोर्ट मैदान पर 28 मई को विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए दुमका एयरपोर्ट पर सभी तैयारियां की गई हैं। 

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर एसपीजी के अधिकारियों ने स्थानीय पदाधिकारियों के साथ सुरक्षा-व्यवस्था पर बैठक की। बैठक के बाद एयरपोर्ट पर बन रहे पंडाल में आम लोगों के प्रवेश, वीआइपी प्रवेश द्वार सहित अन्य चीजों को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिये गए हैं।

संथाल परगना की तीन सीटों पर होना है चुनाव

ज्ञात हो, झारखंड में लोकसभा चुनाव के अंतिम और सातवें चरण में संथाल परगना की तीन सीटों पर चुनाव होना है। गोड्डा, दुमका और राजमहल में एक जून को मतदान है। ऐसे में तमाम पार्टियों ने अब संताल परगना में जोर लगाया है। 

भाजपा उम्मीदवार सीता सोरेन के लिए पीएम करेंगे चुनाव प्रचार  

एनडीए और इंडी गठबंधन के बड़े नेता व स्टार प्रचारक संथाल परगना पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को दुमका आ रहे हैं। भाजपा उम्मीदवार सीता सोरेन के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। एयरपोर्ट मैदान में विजय संकल्प रैली होगी। 

इससे पहले झारखंड में छह चुनावी सभा कर चुके पीएम 

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी झारखंड में छह चुनावी सभा कर चुके हैं। गोड्डा से तीन चुनावों से लगातार भाजपा के डॉ. निशिकांत दुबे जीत रहे हैं। इस बार भी निशिकांत दुबे मैदान में हैं। राजमहल सीट पर इस बार भाजपा ने ताला मरांडी उम्मीदवार को बनाया है। 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा 29 मई को देवघर में करेंगे चुनावी सभा 

वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 29 मई को देवघर में तीन चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।इसके अलावा कांग्रेस नेता और स्टार प्रचारक राहुल गांधी 30 मई को दुमका पहुंचेंगे। इससे पहले राहुल गांधी झारखंड के चाईबासा और गुमला के बसिया में जनसभा कर चुके हैं। (इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...