भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (मंगलवार) उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री मोदी के आज के चुनावी कार्यक्रम को एक्स हैंडल पर साझा किया है। 

जनसभाओं और रोड शो की टाइमिंग

भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी सबसे पहले सुबह 11 बजे उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में भाजपा की जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वो मध्य प्रदेश में महाकौशल के बालाघाट में होंगे। प्रधानमंत्री अपराह्न 2:45 बजे बालाघाट में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वो शाम को तमिलनाडु के दौरे पर पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम साढ़े छह बजे चेन्नई में भाजपा के रोड शो में शामिल होंगे। 

400 पार के संकल्प के साथ देशव्यापी दौरे कर रहे पीएम मोदी

बता दें, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव में 400 पार के अपने संकल्प के साथ देशव्यापी दौरे कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तमिलनाडु के दो दिवसीय पर पहुंच रहे हैं। तमिलनाडु भाजपा प्रमुख के अन्नामलाई ने बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चेन्नई में शाम छह बजे के बाद रोड शो करेंगे। 

बुधवार को भी पीएम मोदी कई स्थानों पर करेंगे जनसभाएं 

इस रोड शो में दक्षिण चेन्नई और मध्य चेन्नई दोनों खंड शामिल होंगे। तमिलिसाई सौंदर्यराजन दक्षिण चेन्नई से भाजपा की उम्मीदवार हैं। विनोज पी सेल्वम मध्य चेन्नई से डीएमके के दिग्गज दयानिधि मारन को टक्कर दे रहे हैं। अगले दिन बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी कई स्थानों पर जनसभाओं को संबोधित करेंगे।(इनपुट-हिन्दुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...