14/08/26 | 4:10 pm | Market Closing

Print

सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद, फार्मा और मेटल शेयरों पर दबाव

भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 70.71 अंक या 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78,009.25 और निफ्टी 29.85 अंक या 0.12 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,366 पर था।  

शेयर बाजार पर दबाव बनाने का काम फार्मा और मेटल स्टॉक्स ने किया। सूचकांकों में निफ्टी फार्मा 0.90 प्रतिशत और निफ्टी मेटल 0.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ लूजर्स थे। निफ्टी ऑटो 0.63 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक 0.57 प्रतिशत, निफ्टी कमोडिटीज 0.56 प्रतिशत, निफ्टी पीएसई 0.51 प्रतिशत, निफ्टी ऑयल एंड गैस 0.47 प्रतिशत और निफ्टी हेल्थकेयर 0.46 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ। 

वहीं, निफ्टी मीडिया 0.96 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.76 प्रतिशत, निफ्टी इन्फ्रा 0.28 प्रतिशत, निफ्टी सर्विसेज 0.09 प्रतिशत और निफ्टी कंजप्शन 0.04 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए। 

सेंसेक्स पैक में भारती एयरटेल, अदाणी पोर्ट्स, आईसीआईसीआई बैंक, टाइटन, एमएंडएम, एचडीएफसी बैंक और इटरनल गेनर्स थे। एशियन पेंट्स, इंडिगो, एनटीपीसी, पावर ग्रिड, एसबीआई, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, सन फार्मा, टाटा स्टील, ट्रेंट, आईटीसी, एक्सिस बैंक और टीसीएस लूजर्स थे। 

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में गिरावट देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 339.40 अंक या 0.53 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 63,782.15 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 136.55 अंक या 0.69 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 19,738.55 पर बंद हुआ।

कॉर्पोरेट नतीजों और घरेलू कारकों की वजह से ‘बॉटम-अप’ स्टॉक चुनने के तरीके के लिए मौके बन रहे हैं। भारत की 10-वर्षीय बॉन्ड यील्ड में कमी और एफआईआई की भागीदारी में धीरे-धीरे सुधार जैसे कारक मिलकर घरेलू अर्थव्यवस्था को सपोर्ट कर रहे हैं।

(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

3 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...