Your browser does not support Javascript
शेयर बाजार में उतार | डीडी न्यूज़

प्रतिक्रिया | Wednesday, October 14, 2026

  • स्किप नेविगेशन
  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
DD News

डीडी न्यूज़

Emblem
  • लाइव रेडियो
  • EN
  • टॉप स्टोरीज
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • मन की बात
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • बिज़नेस एवं इकोनोमी
  • विज्ञान एवं तकनीक
  • खेल
  • एशियन गेम्स 2026
  • पर्यावरण
  • ओपिनियन
  • Live Tv
  • Facebook
    डीडीन्यूज़लाइव
  • Instagram
    Instagram
  • Twitter
    डीडीन्यूज़लाइव द्वारा ट्वीट
  • YouTube
    YouTube
  1. होम
  2. शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में मजबूती

07/10/24 | 12:02 pm | Domestic Share Market | Nifty | Sensex | Share market | stock market | घरेलू शेयर बाजार | निफ्टी | शेयर बाजार | सेंसेक्स | स्टॉक मार्केट

Print

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में मजबूती

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में मजबूती

घरेलू शेयर बाजार में आज सोमवार शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच तेजी का रुख बना हुआ है। लगातार पांच कारोबारी दिन तक जोरदार कमजोरी का सामना करने के बाद आज घरेलू शेयर बाजार ने मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की। हालांकि बाजार खुलते ही मुनाफा वसूली शुरू हो जाने की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों में गिरावट भी आई। इसके बावजूद दोनों सूचकांक लगातार हरे निशान में बने रहे। 

पहले 1 घंटे के कारोबार के बाद की स्थिति

पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.24 प्रतिशत और निफ्टी 0.18 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, भारती एयरटेल और कोटक महिंद्रा के शेयर 2.05 प्रतिशत से लेकर 0.94 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर टाइटन कंपनी, अडाणी पोर्ट्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, अडाणी एंटरप्राइजेज और ओएनजीसी के शेयर 2.55 प्रतिशत से लेकर 1.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

2,432 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,432 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 490 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,942 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 14 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 16 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 19 शेयर हरे निशान में और 31 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

सेंसेक्स आज 81,926.99 अंक के स्तर पर खुला

बीएसई का सेंसेक्स आज 238.54 अंक की मजबूती के साथ 81,926.99 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक उछल कर 82,137.77 अंक तक पहुंचा, लेकिन इसके बाद मुनाफा वसूली शुरू हो जाने की वजह से इस सूचकांक की चाल में गिरावट आ गई। बाजार में लगातार जारी खरीद-बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 197.53 अंक की बढ़त के साथ 81,885.98 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

निफ्टी ने 25,084.10 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की

सेंसेक्स की तरह एनएसई के निफ्टी ने आज 69.50 अंक उछल कर 25,084.10 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक मजबूत होकर 25,143 अंक तक पहुंच गया। हालांकि थोड़ी देर में ही बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से ये सूचकांक नीचे गिरता चला गया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 45.60 अंक की तेजी के साथ 25,060.20 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 808.65 अंक यानी 0.98 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,688.45 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी ने 233.50 अंक यानी 0.93 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,014.60 अंक के स्तर पर शुक्रवार के कारोबार का अंत किया था। (इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

30 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

1 hour ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...

यूपी में नौ लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी, एक लाख और नियुक्तियों का लक्ष्य: सीएम योगी

2 hours ago | Legislative Council Election

यूपी में नौ लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी, एक लाख और नियुक्तियों का लक्ष्य: सीएम योगी

मोस्ट रीड

सम्पूर्ण जानकारी
मां कुष्मांडा : सृष्टि की सृजनकर्ता, दिव्य ऊर्जा और सकारात्मक चेतना की अधिष्ठात्री

12 hours ago

मां कुष्मांडा : सृष्टि की सृजनकर्ता, दिव्य ऊर्जा और सकारात्मक चेतना की अधिष्ठात्री

मां कूष्मांडा की कृपा से जीवन में आता है प्रकाश, सुख-समृद्धि और सकारात्मकता का मिलता है संदेश

20 hours ago

मां कूष्मांडा की कृपा से जीवन में आता है प्रकाश, सुख-समृद्धि और सकारात्मकता का मिलता है...

प्रधानमंत्री मोदी और मार्क कार्नी की फोन पर बातचीत, भारत-कनाडा संबंधों को नई मजबूती देने पर सहमति

21 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी और मार्क कार्नी की फोन पर बातचीत, भारत-कनाडा संबंधों को नई मजबूती देन...

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत-ब्रिटेन के संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं: ऋषि सुनक

20 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत-ब्रिटेन के संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं: ऋषि सुनक

बिहार के वैशाली में नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख; मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की मदद

21 hours ago

बिहार के वैशाली में नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख; मृतकों के प...

प्रदर्शन

सम्पूर्ण जानकारी
News Punch LIVE: जंतर-मंतर पर बैन फिर  सौरव-रांका बेचैन ?  |  Jantar Mantar  |  Saurav  Das  Ashutosh Ranka Play video: News Punch LIVE: जंतर-मंतर पर बैन फिर  सौरव-रांका बेचैन ?  |  Jantar Mantar  |  Saurav  Das  Ashutosh Ranka

8 hours ago

News Punch LIVE: जंतर-मंतर पर बैन फिर सौरव-रांका बेचैन ? | Jantar Mantar | Saurav Das Ashutosh Ranka

रोजगार, सम्मान और आत्मनिर्भरता की नई धारा! शारदा SHG महिलाएं चला रही अल्कलाइन Water Plant Play video: रोजगार, सम्मान और आत्मनिर्भरता की नई धारा! शारदा SHG महिलाएं चला रही अल्कलाइन Water Plant

8 hours ago

रोजगार, सम्मान और आत्मनिर्भरता की नई धारा! शारदा SHG महिलाएं चला रही अल्कलाइन Water Plant

Poora Sach: महिला रिपोर्टर को धक्का दिया, Rahul Gandhi की ‘पैट्रियार्की’! | Congress Protest Play video: Poora Sach: महिला रिपोर्टर को धक्का दिया, Rahul Gandhi की ‘पैट्रियार्की’! | Congress Protest

8 hours ago

Poora Sach: महिला रिपोर्टर को धक्का दिया, Rahul Gandhi की ‘पैट्रियार्की’! | Congress Protest

News Punch LIVE: जेल में सौरव- रांका |  CJP नेताओं को 5 दिन की न्यायिक हिरासत |  Cockroach Janta Party Play video: News Punch LIVE: जेल में सौरव- रांका |  CJP नेताओं को 5 दिन की न्यायिक हिरासत |  Cockroach Janta Party

8 hours ago

News Punch LIVE: जेल में सौरव- रांका | CJP नेताओं को 5 दिन की न्यायिक हिरासत | Cockroach Janta Party

डीडी न्यूज़

डाउनलोड मोबाइल ऐप

  • प्ले स्टोर
  • ऐप स्टोर

बारे में

  • हमारे बारे में
  • निर्देशिका
  • आर्काइव
  • नागरिक चार्टर
  • आंतरिक शिकायत समिति

हमारा परिवार

  • प्रसार भारती
  • डीडी इंडिया
  • डीडी नेशनल
  • डीडी भारती
  • डीडी किसान
  • डीडी स्पोर्ट्स
  • पीएमओ
  • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
  • प्रेस सूचना ब्यूरो
  • भारत का राष्ट्रीय पोर्टल
  • ऑल इंडिया रेडियो

सामाजिक संपर्क

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • गोपनीयता नीति
  • कॉपीराइट नीति
  • हाइपरलिंकिंग नीति
  • अस्वीकरण
  • मदद
  • वेब सूचना प्रबंधक
  • शी-बॉक्स
कॉपीराइट © 2026 डीडी न्यूज़। सर्वाधिकार सुरक्षित
आखरी अपडेट: 14th Oct 2026
ऊपर वापस