प्रधानमंत्री मोदी समेत कई कैबिनेट मंत्रियों ने प्रह्लाद जोशी को जन्मदिन की बधाई दी

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई प्रमुख नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने नवीकरणीय ऊर्जा पर ध्यान देकर सतत जीवन को बढ़ावा देने के उनके प्रयास की सराहना की। 

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रह्लाद जोशी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए नवीकरणीय ऊर्जा और सतत जीवन को बढ़ावा देने में उनके प्रयासों की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “प्रह्लाद जोशी को उनके जन्मदिन पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं। नवीकरणीय ऊर्जा पर ध्यान देकर सतत जीवन को बढ़ावा देने के उनके प्रयास सराहनीय हैं। वे उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा करने के साथ-साथ हमारे लोगों के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी सक्रिय रूप से लगे हुए हैं। उनके लंबी और स्वस्थ आयु की कामना करता हूं।”

प्रह्लाद जोशी ने प्रधानमंत्री मोदी को शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन उन्हें देश सेवा के प्रति और प्रतिबद्ध बनाता है

इस पर अपनी प्रतिक्रिया में प्रह्लाद जोशी ने लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की बधाई देने के लिए दिल से धन्यवाद। आपका लगातार मार्गदर्शन, हौसला और भरोसा हर दिन मेरे इरादे को और मजबूत करता है। मैं आपके काबिल नेतृत्व में देश के लिए अपना पूरा योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हूं।”

पीयूष गोयल ने प्रह्लाद जोशी को बधाई देते हुए उपभोक्ता हित, खाद्य सुरक्षा और सतत ऊर्जा में उनके योगदान की सराहना की

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने प्रह्लाद जोशी को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, “उपभोक्ता हितों की रक्षा, खाद्य सुरक्षा को सुदृढ़ करने और स्वच्छ व सतत ऊर्जा लक्ष्यों को आगे बढ़ाने में आपके समर्पित कार्य वास्तव में सराहनीय हैं। देश की सेवा में आपके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।”

गजेंद्र सिंह शेखावत और शिवराज सिंह चौहान ने प्रह्लाद जोशी को जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल सार्वजनिक सेवा की कामना की

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कैबिनेट साथी प्रह्लाद जोशी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य, लंबी उम्र और देश की सेवा में लगातार सफलता के लिए प्रार्थना की। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी प्रह्लाद जोशी को बधाई देते हुए ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की कामना की।

एचडी कुमारस्वामी ने प्रह्लाद जोशी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें उपभोक्ता, खाद्य वितरण और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री के रूप में सराहा

कैबिनेट में साथी एचडी कुमारस्वामी ने लिखा, “मैं भाजपा के सीनियर नेता और भारत सरकार में कंज्यूमर अफेयर्स, फूड और पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन और रिन्यूएबल एनर्जी मिनिस्टर प्रल्हाद  जोशी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देता हूं। भगवान उन्हें अच्छी सेहत, ताकत और लंबी उम्र दें।”(इनपुट-आईएएनएस)