देशभर में भीषण गर्मी और लू का कहर, कई राज्यों में अगले 3 दिनों तक रेड अलर्ट

देश के अधिकांश हिस्सों में प्रचंड गर्मी और लू का प्रकोप तेज हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया है।

उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा चिंता

आईएमडी वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि पश्चिमी हवाओं के कारण तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है। प्रयागराज और आगरा मंडल में रेड अलर्ट जारी है, जबकि लखनऊ में येलो अलर्ट है। अगले तीन दिनों तक इन क्षेत्रों में रेड अलर्ट बना रहेगा, उसके बाद ऑरेंज अलर्ट जारी रहेगा।

प्रदेश में अधिकांश जगहों पर अधिकतम तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है। IMD ने लोगों से अपील की है कि सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें। अगर निकलना जरूरी हो तो सिर ढककर निकलें, पानी की बोतल साथ रखें और समय-समय पर पानी पीते रहें।

अन्य राज्यों की स्थिति

– महाराष्ट्र: विदर्भ क्षेत्र (खासकर अमरावती और आसपास के जिलों) में आज और कल के लिए रेड अलर्ट जारी। कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट है।
– पंजाब-हरियाणा: जम्मू-कश्मीर में मौसम बदलाव के कारण गुरदासपुर और अमृतसर जैसे कुछ जिलों में दो दिनों में तापमान में थोड़ी गिरावट और राहत की संभावना है। हालांकि, बाकी हिस्सों में लू की स्थिति बनी रहेगी।

IMD अधिकारियों ने आम जनता से भीषण गर्मी में सावधानी बरतने की अपील की है। विशेष रूप से बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

देश के कई हिस्सों में पिछले चार दिनों से तापमान सामान्य से काफी ऊपर दर्ज किया जा रहा है और इस गर्मी का सिलसिला अभी जारी रहने वाला है। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

3 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...