Print

भारतीय नौसेना में शामिल हुआ पोत ‘आईएनएस निपुण’

गहरे समुद्र में जाने और पनडुब्बियों को त्वरित सहायता प्रदान करने में सक्षम पोत ‘आईएनएस निपुण’ को सोमवार को मुंबई में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया।

भारतीय नौसेना में शामिल किया गया यह इस तरह का दूसरा पोत है जो गहरे समुद्र में जाने में सक्षम है। आईएनएस निपुण को नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन की उपस्थिति में नौसेना में शामिल किया गया।

‘हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड’ द्वारा निर्मित यह पोत 119.4 मीटर लंबा है और इसकी क्षमता 10,500 टन है। यह जहाज समुद्र में 300 मीटर की गहराई तक जाने की क्षमता रखता है। इसमें पनडुब्बियों को तुरंत राहत प्रदान करने की भी क्षमता है। इसके अलावा इसे आपदा राहत और मानवीय सहायता अभियानों के लिए भी तैनात किया जा सकता है। (PTI)

RELATED ARTICLES

52 mins ago | Artisan Livelihood

भारत ट्यूलिप से पारंपरिक कारीगरों के उत्पादों को मिला डिजिटल बाजार

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीस...

1 hour ago

33,660 करोड़ रुपए की भव्य योजना से बदलेगा भारत का विनिर्माण इकोसिस्टम

भारत औद्योगिक विकास योजना (भव्य) 33,660 करोड़ रुपए की एक पहल है, जिसका उद्देश्य देशभर में 100 प्लग-एंड-प...