प्रधानमंत्री मोदी से सपरिवार मिले शिवराज सिंह चौहान, दोनों बेटों की शादी का दिया न्योता

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को प्रधानमंत्री कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सपरिवार मुलाकात की और अपने दोनों बेटों के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए उनको आमंत्रित किया।

शिवराज सिंह ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर इस मुलाकात की फोटो साझा किया है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज ने एक्स पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अपनी धर्मपत्नी साधना और दोनों बेटों कार्तिकेय एवं कुणाल के साथ भेंट की। हमने प्रधानमंत्री को दोनों बेटों की शादी में आने का निमंत्रण दिया और उनसे आशीर्वाद लिया।

उन्होंने एक्स पर आगे लिखा कि स्नेह, प्रेम, आत्मीयता और अपनेपन से भरे प्रधानमंत्री जी अभिभावक और बड़े भाई हैं। वह मानवीय संवेदनाओं से भरे अत्यंत सहज और सरल हैं। प्रधानमंत्री से मिलकर मन भावुक हो गया। उनके साथ देश और किसानों के लिए काम करना जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य है।

 

RELATED ARTICLES

08/12/25 | 5:15 pm | Gajendra Singh Shekhawat

भारत जीवंत परंपराओं की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है: गजेन्द्र सिंह शेखावत

अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा के लिए अंतर-सरकारी समिति का 20वां सत्र आज सोमवार को नई दिल्ल...

08/12/25 | 4:50 pm | 'Ayushman Card

छत्तीसगढ़ के धमतरी में ‘आयुष्मान भारत योजना’ से मरीजों को मुफ्त इलाज का मिला वरदान

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में आयुष्मान भारत योजना गरीबों और आम लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं ...