भारत और श्रीलंका के बीच द्विपक्षीय संबंधों और समुद्री मुद्दों पर हुई अहम चर्चा

भारत और श्रीलंका ने समुद्री मुद्दों, द्विपक्षीय संबंधों तथा बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग को और मजबूत करने को लेकर बातचीत की। यह चर्चा कोलंबो में भारत के विदेश मंत्रालय के संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक (UNES) प्रभाग के अपर सचिव एक्विनो विमल और श्रीलंका के विदेश मंत्रालय की कानूनी सलाहकार तिलानी सिल्वा के बीच हुई बैठक के दौरान हुई। श्रीलंका में भारतीय दूतावास ने एक्स पर बैठक के बारे में जानकारी देते हुए कहा, “एमईए के अपर सचिव (यूएनईएस) डॉ. एक्विनो विमल और श्रीलंका के विदेश मंत्रालय की कानूनी सलाहकार तिलानी सिल्वा ने 29-30 सितंबर 2026 को कोलंबो में समुद्री मुद्दों पर चर्चा की और द्विपक्षीय मामलों तथा बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग पर विचार-विमर्श किया।”

भारत ने श्रीलंका की कई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स, हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर, आपदा प्रबंधन आदि में मदद की है। सोमवार को भारत ने श्रीलंका के पब्लिक हेल्थ सिस्टम को मदद करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कोलंबो में लगभग तीन टन एंटी-ट्यूबरकुलोसिस दवाएं भेजीं। विदेश मंत्री (ईएएम) एस जयशंकर ने कहा कि एंटी-ट्यूबरकुलोसिस दवाओं की एक खेप भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के विमान से कोलंबो भेजी गई। विदेश मंत्री जयशंकर ने एक्स पोस्ट में कहा, “भारत श्रीलंका के पब्लिक हेल्थ सिस्टम को सपोर्ट करने के लिए प्रतिबद्ध है। आज आईएएफ के सी130जे विमान से लगभग 3 टन एंटी-ट्यूबरकुलोसिस दवाएं कोलंबो भेजी गईं।”

16 सितंबर को भारत सरकार से मिली आर्थिक मदद से श्रीलंका के मन्नार में डिस्ट्रिक्ट जनरल हॉस्पिटल में एक नई दो-मंजिला दुर्घटना और आपातकालीन इकाई का निर्माण शुरू हुआ। यूनिट के शिलान्यास समारोह में श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके, श्रीलंका के स्वास्थ्य और जनसंचार मंत्री नलिंदा जयतिस्सा और श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त संतोष झा मौजूद थे। भारतीय उच्चायोग के अनुसार, इस प्रोजेक्ट को भारत ने 600 मिलियन श्रीलंकाई रुपए (एसएलआर) ग्रांट दिया है।

इससे पहले 4 सितंबर को, झा ने श्रीलंकाई संसद के स्पीकर जगत विक्रमरत्ने और आवास, निर्माण और जल आपूर्ति उप मंत्री टीबी सरथ के साथ पोलोन्नारुवा में 21वें मॉडल विलेज ‘सुहादागामा’ का उद्घाटन किया था। झा ने एक्स पोस्ट में इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने कहा, “श्रीलंकाई संसद के माननीय स्पीकर डॉ. जगत विक्रमरत्ने और आवास, निर्माण और जल आपूर्ति के माननीय उपमंत्री टीबी सरथ के साथ पोलोन्नारुवा में 21वें मॉडल विलेज ‘सुहादागामा’ का उद्घाटन किया। भारतीय ग्रांट सहायता से चलने वाला यह मॉडल विलेज प्रोजेक्ट श्रीलंका के सभी 25 जिलों में फैला है और जमीनी स्तर पर सार्थक प्रगति लाने में भारत-श्रीलंका साझेदारी की मजबूती को दिखाता है।”(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

4 hours ago | Girmitiya Labourers

गिरमिटिया मजदूरों की संघर्षगाथा : उम्मीद, धोखे, अस्मिता और हौसले की अनकही दास्तान

इतिहास के कुछ पन्ने जहां मन को भावुक कर जाते हैं, वहीं दूसरी ओर इंसान के अदम्य संघर्ष और हौसले पर ...

5 hours ago | Donald Trump

कंसास में ट्रंप ने खत्म किया मिडटर्म चुनाव प्रचार, बोले- अमेरिका जब चाहे ईरान को रोक सकता है

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कंसास के सलीना में चुनावी रैली के साथ अपने मिडटर्म चुनाव प...