संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में महिलाओं की स्थिति पर आहूत 69वें सत्र में हिस्सा लेने पहुंचीं भारत की केंद्रीय महिला एवं बाल विकासमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने यूएन वूमन की कार्यकारी निदेशक सिमा बहौस के साथ द्विपक्षीय बैठक में हिस्सा लिया। सिमा बहौस ने भारत की डिजिटल क्रांति, शून्य हिंसा, समान निर्णय लेने की शक्ति, शांति और सुरक्षा के अलावा किशोरियों और युवाओं को महिला नेतृत्व वाले विकास के केंद्र में रखने की दिशा में भारत के प्रयासों की सराहना की।

https://x.com/Annapurna4BJP/status/1900027067023982903

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री ने साझा की जानकारी

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने यह जानकारी फोटो के साथ अपने एक्स हैंडल पर साझा की। इसके अलावा संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में महिलाओं की स्थिति हो रहे 69वें सत्र में अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि भारत लैंगिक डिजिटल बंटवारे को पाटने के लिए डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे का उपयोग करने के अपने अनुभव को दुनिया के साथ साझा करना चाहता है। भारत महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास के साथ आगे बढ़ रहा है।

भारत महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास के साथ बढ़ रहा आगे

उन्होंने कहा कि भारत एक ऐसे देश का निर्माण कर रहा है जहां महिलाएं अवधारणा से लेकर डिजाइन, कार्यान्वयन और निगरानी तक में भाग लेकर सक्रिय आर्किटेक्ट के रूप में नेतृत्व करती हैं। उल्लेखनीय है कि 10 मार्च से शुरू संयुक्त राष्ट्र आयोग का 69वां सत्र 21 मार्च तक चलेगा। अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि भारत दुनिया के साथ अपने अनुभव को साझा करने में प्रसन्न है।

RELATED ARTICLES

13 hours ago | Donald Trump Iran Sanctions

ट्रंप के दावे पर ईरान का पलटवार: होर्मुज जलडमरूमध्य पर प्रतिबंध अब भी बरकरार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर लगाए गए नौसैनिक प्रतिबंध हटाने के दावे के बावजूद ई...

30/05/26 | 12:43 pm | Bodh Gaya Myanmar President welcome

बोधगया पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग, राज्यपाल हसनैन ने किया स्वागत

म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग ने अपने भारत दौरे की शुरुआत बिहार के बोधगया से की, जहां उ...

30/05/26 | 11:47 am | Ajit Doval Moscow security forum

आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त रुख, सीमा पार समर्थन देने वाले देशों पर वैश्विक कार्रवाई की अपील

विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर क...