Print

सिंगापुर के राष्ट्रपति पांच दिवसीय भारत की राजकीय यात्रा पर पहुंचे, केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने किया स्वागत

सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम 14-18 जनवरी तक भारत की राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे। उनके साथ मंत्रियों,संसद सदस्यों और अधिकारियों सहित एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आया है। सिंगापुर के राष्ट्रपति के रूप में यह थर्मन शानमुगरत्नम की पहली भारत यात्रा है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि भारत-सिंगापुर राजनयिक संबंधों की 60वीं वर्षगांठ का विशेष अवसर पर सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे हैं। हवाई अड्डे पर राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। विदेश मंत्रालय के अनुसार राष्ट्रपति थर्मन का 16 जनवरी को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में औपचारिक स्वागत किया जाएगा। अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति थर्मन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ चर्चा करेंगे। राष्ट्रपति मुर्मु उनके सम्मान में भोज का आयोजन भी करेंगी।

इस बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सिंगापुर के राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और कई अन्य भारतीय गणमान्य व्यक्ति भी राष्ट्रपति थर्मन से मुलाकात करेंगे। राष्ट्रपति थर्मन 17-18 जनवरी 2025 को ओडिशा का भी दौरा करेंगे।

गौरतलब है कि भारत और सिंगापुर के बीच मैत्री, विश्वास और आपसी सम्मान की लंबी परंपरा पर आधारित व्यापक सहयोग है। राष्ट्रपति थर्मन की यात्रा से द्विपक्षीय संबंधों को और गति मिलने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सितंबर 2024 की सिंगापुर यात्रा के दौरान दोनों देशों के संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाया गया था। उनकी राजकीय यात्रा भारत और सिंगापुर के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ के समारोह की शुरुआत भी करेगी।

RELATED ARTICLES

06/11/26 | 4:19 pm | India US military exercise

भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ 2026 संपन्न, विशाखापत्तनम में हुआ समापन समारोह

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास 'टाइगर ...

06/11/26 | 8:45 am | Democrats

ट्रंप ने ईरान पर और सैन्य कार्रवाई के दिए संकेत, डेमोक्रेट्स युद्ध खत्म करने की कर रहे तैयारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ और सैन्य कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं। हाल...