सिंगापुर के राष्ट्रपति आज से पांच दिवसीय भारत दौरे पर, दोनों देशों के बीच संबंधों को और गति मिलने की उम्मीद

सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम आज मंगलवार को पांच दिवसीय यात्रा पर भारत आएंगे। बताना चाहेंगे सिंगापुर के राष्ट्रपति के रूप में यह उनकी पहली भारत यात्रा होगी। इस दौरान उनके साथ मंत्रियों, सांसदों और अधिकारियों सहित एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी होगा। 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ बैठक करेंगे सिंगापुर के राष्ट्रपति 

अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति थर्मन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ बैठक करेंगे। राष्ट्रपति उनके सम्मान में प्रीतिभोज का आयोजन करेंगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी उनसे मुलाकात करेंगे। राष्ट्रपति थर्मन 17 से 18 जनवरी तक ओडिशा के दौरे पर रहेंगे।

भारत और सिंगापुर के बीच रिश्ते

भारत और सिंगापुर के बीच मित्रता, विश्वास और आपसी सम्मान की लंबी परंपरा के आधार पर व्यापक सहयोग है। राष्ट्रपति थर्मन की यात्रा से दोनों देशों के बीच संबंधों को और गति मिलने की उम्मीद है। उनकी इस यात्रा से भारत और सिंगापुर के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ समारोहों की शुरुआत होगी। 

RELATED ARTICLES

06/11/26 | 4:19 pm | India US military exercise

भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ 2026 संपन्न, विशाखापत्तनम में हुआ समापन समारोह

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास 'टाइगर ...

06/11/26 | 8:45 am | Democrats

ट्रंप ने ईरान पर और सैन्य कार्रवाई के दिए संकेत, डेमोक्रेट्स युद्ध खत्म करने की कर रहे तैयारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ और सैन्य कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं। हाल...