प्रतिक्रिया | Wednesday, November 12, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

28/03/24 | 10:02 pm | India

printer

सीता राम मीना होंगे नाइजर गणराज्य में भारत के अगले राजदूत

सीता राम मीना को नाइजर गणराज्य में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वे विदेश मंत्रालय में निदेशक है। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी। वह जल्द ही कार्यभार संभाल लेंगे।

आज जारी एक एक प्रेस विज्ञप्ति में, विदेश मंत्रालय ने कहा कि विदेश मंत्रालय सीता राम मीना (YOA: 2008), वर्तमान में मंत्रालय में निदेशक, को नाइजर गणराज्य में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है। उम्मीद है कि वह जल्द ही कार्यभार संभालेंगे।

बता दें कि नाइजर एक भूमि से घिरा देश है जिसकी सीमा पश्चिम अफ्रीका के सहारा-साहेल क्षेत्र के 7 अन्य देशों के साथ लगती है। यह एक घोषित धर्मनिरपेक्ष राज्य है। नाइजर में यूरेनियम, सोना, लौह अयस्क, फॉस्फेट, लिथियम, नैट्रम, तेल और गैस जैसे खनिज संसाधन हैं ।

गौरतलब है कि भारत और नाइजर ने सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखे हैं। भारत ने मई 2009 में नियामी में अपना दूतावास स्थापित किया। नाइजर ने इसके बाद नवंबर 2011 में नई दिल्ली में अपना दूतावास खोला। भारत से अपनी पहली यात्रा में, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने नियामी में महात्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर (एमजीआईसीसी) के उद्घाटन के लिए 20-21 जनवरी 2020 को नाइजर का दौरा किया था।

वहीं दूसरी ओर नाइजर से वाणिज्य मंत्री अल्काचे अल्हादा और उद्योग एवं युवा उद्यमिता मंत्री गौरौज़ा मगागी सलामातौ ने 19-20 जुलाई, 2022 को भारत-अफ्रीका विकास साझेदारी पर आयोजित 17 वें सीआईआई-एक्ज़िम बैंक कॉन्क्लेव में भाग लेने के लिए नई दिल्ली का दौरा किया था।

आगंतुकों: 53866778
आखरी अपडेट: 11th Nov 2025