Print

सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की घटी चमक

घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोमवार को मामूली गिरावट नजर आ रही है। सोने के भाव में आई गिरावट की वजह से देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 78,850 रुपये से लेकर 78,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना 72,290 रुपये से लेकर 72,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में भी आज गिरावट आई है, जिसके कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में इसकी कीमत 91,400 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है।

दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 78,850 रुपये प्रति 10 ग्राम

देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 78,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 72,290 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 78,700 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 72,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 78,750 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 72,190 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 78,700 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 72,140 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 78,700 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 72,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

जयपुर में 24 कैरेट सोना आज 78,850 रुपये प्रति 10 ग्राम

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 78,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 72,290 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 78,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 72,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 78,850 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 72,290 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में आज सोना हुआ सस्ता 

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोना सस्ता हुआ है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 78,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना आज 72,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। (इनपुट-हिन्दुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

9 mins ago | BRO (Border Roads Organisation)

पीएम मोदी आज लद्दाख को देंगे 3,350 करोड़ का विकास तोहफा, पांच बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लद्दाख में ल...

42 mins ago | Anita Anand

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद की भारत यात्रा: रिश्ते फिर नई ऊंचाई पर, व्यापार और सुरक्षा पर फोकस

वैश्विक अनिश्चितता के बीच भारत और कनाडा के रिश्ते फिर से नई ऊंचाई छूने लगे हैं। कनाडा की विदेश म...