देश के सर्राफा बाजारों में सोना और चांदी के भाव में आज मामूली गिरावट

देश के सर्राफा बाजारों में आज सोमवार को 24 कैरेट सोना 80,540 रुपये से लेकर 80,390 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 73,840 रुपये से लेकर 73,690 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। सोने की तरह ही चांदी के भाव में भी गिरावट आने के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में इसकी कीमत घट कर 96,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है।

दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव

देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 80,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 73,840 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 80,390 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 73,690 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत

इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 80,440 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 73,740 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 80,390 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 73,690 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 80,390 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 73,690 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 80,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 73,840 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 80,440 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 73,740 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 80,540 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 73,840 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज कीमत में गिरावट आने के कारण सोना सस्ता हुआ है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 80,390 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 73,690 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। (इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

9 mins ago | BRO (Border Roads Organisation)

पीएम मोदी आज लद्दाख को देंगे 3,350 करोड़ का विकास तोहफा, पांच बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लद्दाख में ल...

42 mins ago | Anita Anand

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद की भारत यात्रा: रिश्ते फिर नई ऊंचाई पर, व्यापार और सुरक्षा पर फोकस

वैश्विक अनिश्चितता के बीच भारत और कनाडा के रिश्ते फिर से नई ऊंचाई छूने लगे हैं। कनाडा की विदेश म...