31/08/24 | 12:07 pm | Navratna status | SECI

Print

सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड काे मिला नवरत्न का दर्जा

सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसईसीआई ) को भारत सरकार के वित्त मंत्रालय ने नवरत्न का दर्जा दिया है। नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने बीते शुक्रवार एक बयान में यह जानकारी दी। बता दें कि नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के तहत एसईसीआई एक केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम (सीपीएसई) है।

मंत्रालय के मुताबिक एसईसीआई एक अग्रणी सीपीएसई है जो भारत में नवीकरणीय ऊर्जा (आरई) क्षमता के विकास और विस्तार के लिए समर्पित है, जिसमें 69.25 गीगावॉट उत्पादन की क्षमता है। यह प्रतिवर्ष 42 बिलियन यूनिट से ऊपर की व्यापार करती है तथा जलवायु लक्ष्यों को पूरा करने और सतत विकास के लिए प्रयास करने की दिशा में लगातार काम कर रही है।

मंत्रालय के मुताबिक कंपनी ने पिछले वर्ष की तुलना में 20.85 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए 13,118.68 करोड़ रुपये का वार्षिक कारोबार और वित्तीय वर्ष 2023-24 में 34.89 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए कर के पश्चात 510.92 करोड़ रुपये का लाभ दर्ज किया है।

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

3 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...