सोलर से चलने वाला इलेक्ट्रिक चूल्हा घटा सकता है LPG पर निर्भरता: जोशी

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा है कि सोलर ऊर्जा के साथ इस्तेमाल होने वाला नया इलेक्ट्रिक चूल्हा देश में एलपीजी पर निर्भरता कम करने में बड़ी भूमिका निभा सकता है।

प्रह्लाद जोशी ने एक ऐसे आधुनिक चूल्हे का जिक्र किया, जो बिजली से चलता है लेकिन एलपीजी की तरह ही लौ (फ्लेम) पैदा करता है। उन्होंने इस तकनीक को बेहद प्रभावशाली बताया।

उन्होंने कहा कि अगर इस तकनीक को भारत में अपनाकर बड़े स्तर पर बनाया जाए, तो यह घरेलू रसोई के तरीके को बदल सकता है और साफ ऊर्जा को बढ़ावा देगा।

मंत्री ने बताया कि इस तरह के इलेक्ट्रिक चूल्हे को अगर ‘पीएम सूर्यघर’ योजना के साथ जोड़ा जाए, तो घरों में सोलर ऊर्जा से बिजली बनाकर खाना पकाना संभव होगा। इससे न केवल एलपीजी की जरूरत कम होगी, बल्कि खर्च भी घटेगा।

उन्होंने उम्मीद जताई कि भारतीय कंपनियां इस तकनीक को अपनाकर देश में ही इसका उत्पादन शुरू करेंगी, जिससे स्वदेशी स्तर पर इसका विस्तार हो सकेगा।

सरकार पहले से ही सोलर ऊर्जा को बढ़ावा दे रही है और छतों पर सोलर पैनल लगाने की योजनाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं। ऐसे में इलेक्ट्रिक कुकिंग तकनीक और सोलर पावर का संयोजन भविष्य में ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव ला सकता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इससे ईंधन पर खर्च कम होगा, प्रदूषण घटेगा और देश की ऊर्जा सुरक्षा भी मजबूत होगी।

-(इनपुटःएजेंसी)

RELATED ARTICLES

1 hour ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

2 hours ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...