सोनिया गांधी तबीयत खराब होने पर सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती

कांग्रेस की संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को तबीयत खराब होने के चलते दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया था। फिलहाल उन्हें चेस्ट फिजिशियन की निगरानी में रखा गया है।

सोमवार रात करीब 10 बजे अस्पताल में भर्ती किया गया

सर गंगा राम अस्पताल ने मंगलवार को एक आधिकारिक बयान में बताया कि सोनिया गांधी को सोमवार रात करीब 10 बजे अस्पताल में भर्ती किया गया। अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप ने कहा कि जांच में पाया गया कि ठंड और प्रदूषण के कारण उनका ब्रॉन्कियल अस्थमा हल्का बढ़ गया था। एहतियातन उन्हें आगे की निगरानी और उपचार के लिए भर्ती किया गया।  

अस्पताल ने बताया- उनकी स्थिति बिल्कुल स्थिर

अस्पताल ने बताया कि उनकी स्थिति बिल्कुल स्थिर है और वह उपचार पर अच्छी प्रतिक्रिया दे रही हैं। उन्हें एंटीबायोटिक्स और अन्य सहायक दवाओं से इलाज दिया जा रहा है। डॉक्टरों ने कहा कि उनकी छुट्टी का निर्णय उनके स्वास्थ्य में प्रगति को देखते हुए एक-दो दिन में लिया जाएगा। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

3 mins ago | ahmedabad

गृह मंत्री अमित शाह ने इस्कॉन जंक्शन को साणंद फ्लाईओवर से जोड़ने वाले 4.03 किमी लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर का किया उद्घाटन 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को अहमदाबाद में 4.03 किलोमीटर लंबे ‘इस्कॉन-साणंद एलिवेटेड...

32 mins ago

बांग्लादेश लौटने की तैयारी में शेख हसीना, नया पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र जारी करने का अनुरोध किया

बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री और अवामी लीग अध्यक्ष शेख हसीना ने स्वदेश लौटने की दिशा में अ...

2 hours ago | Cambodia

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कंबोडिया को राष्ट्रीय दिवस की दी बधाई, सभ्यतागत संबंधों को सराहा

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने सोमवार को कंबोडिया के राष्ट्रीय दिवस पर बधाई देते हुए दोनों देशों...