Print

दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी घोषित की, भारत को 549 रन का विशाल लक्ष्य

दक्षिण अफ्रीका ने मंगलवार को अपनी दूसरी पारी 5 विकेट पर 260 रन बनाकर घोषित की और भारत को जीत के लिए 549 रन का लक्ष्य दिया।

दक्षिण अफ्रीका ने चौथे दिन की शुरुआत बिना नुकसान के 26 रन से की थी। एडन मार्करम और रिकल्टन ने पहले विकेट के लिए 59 रन जोड़े। रिकल्टन 35 और मार्करम 29 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान बावुमा ने 3 और टोनी डे जॉर्जी ने 49 रन की पारी खेली।

स्टब्स ने 94 रन बनाए जबकि वियान मुल्डर 35 रन बनाकर नाबाद रहे। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए स्टब्स के 94 रन पर आउट होते ही दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेंबा बावुमा ने पारी घोषित कर दी। दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी में 5 विकेट पर 260 रन बनाए।

पहली पारी में मिले 288 रन की बढ़त के आधार पर दक्षिण अफ्रीका ने भारत को जीत के लिए 549 रन का लक्ष्य दिया है। भारत की तरफ से रवींद्र जडेजा ने 4 विकेट लिए।

भारतीय टीम पहली पारी में 201 रन पर ऑल आउट होकर दक्षिण अफ्रीका से पहली पारी के आधार पर 288 रन से पिछड़ गई थी। 

(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

14 hours ago | Asian Games 2026

जापान में मनसुख मांडविया ने किया ‘संडे ऑन साइकिल’ का नेतृत्व, एशियन गेम्स के खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने जापान के नागोया में 'संडे ऑन साइकिल' अभियान ...

19/09/26 | 4:05 pm | 20th Asian Games

Asian Games 2026: आइची-नागोया में मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में ‘हाई-टेक’ उद्घाटन समारोह के साथ एशियाई खेलों का आगाज

20वें एशियाई खेलों का शनिवार को जापान के आइची-नागोया में मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में ‘हाई-...