दक्षिण कोरिया : दक्षिण-पूर्वी इलाके में जंगल की आग से 18 लोगों की मौत, कई घायल

दक्षिण कोरिया के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में लगी जंगल की आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है, जबकि एक व्यक्ति लापता है। योनहाप न्यूज एजेंसी के अनुसार, बुधवार को वन सेवा अधिकारियों ने यह जानकारी दी। आग की शुरुआत पिछले शुक्रवार को दक्षिण ग्योंगसांग प्रांत के सांचियोंग काउंटी में हुई थी, जो अब यूईसोंग, अंडोंग, चियोंगसोंग, योंगयांग और योंगदोक तक फैल गई है। तेज और शुष्क हवाओं के कारण आग तेजी से बढ़ रही है।

इस आग में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है। अंडोंग में 2, चियोंगसोंग में 3, योंगयांग में 6 और योंगदोक में 7 लोगों की जान गई है। चियोंगसोंग में एक व्यक्ति अब भी लापता है। इसके अलावा, 10 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 2 की हालत गंभीर है। दक्षिण कोरिया के कार्यवाहक राष्ट्रपति हान डक-सू ने आग को रोकने के लिए पूरे देश में व्यापक प्रयास करने का आदेश दिया है। उन्होंने इसे ‘देश की अब तक की सबसे भयानक जंगल की आग’ बताया। आग ने अब तक 17,000 हेक्टेयर जंगल और 209 घरों और फैक्ट्रियों को जलाकर खाक कर दिया है। इसके अलावा, ऐतिहासिक गोन मंदिर, जिसे 681 ईस्वी में सिला राजवंश के दौरान बनाया गया था, भी आग की चपेट में आ गया। हालांकि, वहां रखे गए राष्ट्रीय खजानों को पहले ही सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया था।

आग बुझाने के लिए हजारों दमकलकर्मी, दर्जनों हेलीकॉप्टर और वाहन तैनात किए गए हैं। बचाव कार्य में सेना के करीब 5,000 जवान और 146 हेलीकॉप्टर मदद कर रहे हैं। आग के खतरे को देखते हुए उत्तर ग्योंगसांग प्रांत की एक जेल से 500 कैदियों को दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया गया। पहले सरकार 3,500 कैदियों को हटाने की योजना बना रही थी, लेकिन कुछ जगहों पर आग पर काबू पाने के बाद यह संख्या घटा दी गई।-(Input With ANI)

RELATED ARTICLES

20 mins ago | American singer Mary Millben

भारत में सीजेपी आंदोलन को मिल रही विदेशी फंडिंग: अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन 

अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध में भारत में...

2 hours ago | Abdullah bin Zayed Al Nahyan

जयशंकर और यूएई के विदेश मंत्री अल-नाहयान के बीच द्विपक्षीय संबंधों और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आधिकारिक दौरे पर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंचे, जहां उन्होंने अपने सम...