Print

श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके तीन दिनों की यात्रा पर आज पहुंच रहे हैं भारत, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

श्रीलंका के नए राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके तीन दिनों के दौरे पर रविवार को भारत पहुंच रहे हैं। राष्ट्रपति बनने के बाद उनकी यह पहली विदेश यात्रा है। वे यहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे। उनके साथ श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिता हेराथ और वित्त उप मंत्री अनिल जयंता फर्नांडीस भी होंगे।

भारत-श्रीलंका के आर्थिक संबंधो को मिलेगा बढ़ावा

भारत-श्रीलंका के बीच द्विपक्षीय संबंधों को लेकर श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके की यह यात्रा काफी अहम मानी जा रही है। इस दौरान राष्ट्रपति दिसानायके दिल्ली में एक व्यापारिक कार्यक्रम में भी भाग लेंगे, जिसमें दोनों देशों के आर्थिक और वाणिज्यिक संबंधों को आगे बढ़ाने पर चर्चा होगी। इसके अलावा, वह बोधगया भी जाएंगे, जो धार्मिक रूप से काफी महत्वपूर्ण स्थल है।

इससे पहले अक्टूबर में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कोलंबो यात्रा के दौरान राष्ट्रपति दिसानायके से मुलाकात की थी। दोनों नेताओं ने भारत-श्रीलंका के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने को लेकर लंबी चर्चा की थी। साथ ही जयशंकर ने भारत के ‘पड़ोसी पहले’ नीति के तहत श्रीलंका के समर्थन को लेकर प्रतिबद्धता जाहिर की थी।

अनुरा कुमारा दिसानायके इसी वर्ष 23 सितंबर को श्रीलंका के राष्ट्रपति बने थे। श्रीलंका की राष्ट्रीय पीपुल्स पावर (एनपीपी) पार्टी के नेता दिसानायके चुनाव में भारी जीत के बाद राष्ट्रपति पद तक पहुंचे। श्रीलंका हिंद महासागर क्षेत्र में भारत का सबसे करीबी समुद्री पड़ोसी है। राष्ट्रपति दिसानायके की इस यात्रा से दोनों देशों के बीच आर्थिक, सुरक्षा और सांस्कृतिक सहयोग को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है, जो भविष्य में क्षेत्रीय स्थिरता और विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

RELATED ARTICLES

11 mins ago | External Affairs Minister S Jaishankar

न्यूयॉर्क यात्रा से पहले ज्यूरिख पहुंचे विदेश मंत्री जयशंकर, संयुक्त राष्ट्र महासभा में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज सोमवार को ज्यूरिख एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से जयशंकर न्यूयॉर्क जाएंगे,...

20/09/26 | 2:16 pm | ballistic missile

उत्तर कोरिया ने दागी संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल, जापान अलर्ट; पीएम कार्यालय ने जारी किया बयान

उत्तर कोरिया ने रविवार को एक बार फिर ईस्ट सी की ओर 'संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल' दागी। दक्षिण कोरिय...