श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके 15 दिसंबर को आएंगे भारत, पदभार ग्रहण करने के बाद पहली अंतरराष्ट्रीय यात्रा 

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके 15 से 17 दिसंबर तक भारत की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर आएंगे। सितंबर में पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनकी पहली अंतरराष्ट्रीय यात्रा होगी। यह घोषणा श्रीलंका के कैबिनेट प्रवक्ता और स्वास्थ्य मंत्री नलिंदा जयतिसा ने की। उन्होंने पुष्टि की कि दिसानायके द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा करने और उन्हें बढ़ाने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके को भारत आने का दिया था न्योता 

जयतिसा ने कहा, “राष्ट्रपति के साथ विदेश मंत्री विजिता हेराथ और वित्त उप मंत्री अनिल जयंता फर्नांडो भी होंगे।” श्रीलंका के राष्ट्रपति को विदेश मंत्री (ईएएम) एस. जयशंकर ने कोलंबो यात्रा के दौरान भारत आने का निमंत्रण दिया था। 4 अक्टूबर को कोलंबो की अपनी एक दिवसीय यात्रा के दौरान, विदेश मंत्री जयशंकर ने राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके से मुलाकात की थी । इस दौरान उन्होंने भारत की ‘पड़ोसी पहले’ नीति और सागर विजन के आधार पर द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए भारत की मजबूत प्रतिबद्धता जाहिर की थी।

यात्रा से भारत-श्रीलंका संबंधों को मजबूती मिलने की उम्मीद

अपनी यात्रा के दौरान, विदेश मंत्री जयशंकर ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री हरिनी अमर सूर्या और देश के विदेश मंत्री विजिता हेराथ के साथ भी मुलाकात की थी। राष्ट्रपति दिसानायके की भारत यात्रा से भारत-श्रीलंका संबंधों को मजबूती मिलने की उम्मीद है। इस दौरान आर्थिक सहयोग, क्षेत्रीय स्थिरता और द्वीप राष्ट्र में सुलह प्रयासों पर चार्च के केंद्रित रहने की संभावना है।

आईएएनएस

RELATED ARTICLES

06/11/26 | 4:19 pm | India US military exercise

भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ 2026 संपन्न, विशाखापत्तनम में हुआ समापन समारोह

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास 'टाइगर ...

06/11/26 | 8:45 am | Democrats

ट्रंप ने ईरान पर और सैन्य कार्रवाई के दिए संकेत, डेमोक्रेट्स युद्ध खत्म करने की कर रहे तैयारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ और सैन्य कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं। हाल...