तीन दिवसीय दौरे पर भारत आये श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने मंगलवार को बिहार के बोधगया के महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की। बोधगया आने से पहले वह दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत कई दिग्गज नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं।

इस मौके पर बोधगया मंदिर सोसायटी के सदस्यों ने उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत के बाद राष्ट्रपति महाबोधि मंदिर पहुंचे और भगवान बुद्ध के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे।

श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके के आगमन को लेकर एयरपोर्ट से लेकर महाबोधि मंदिर तक चप्पे-चप्पे पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। उनके आगमन से पहले ही एयरपोर्ट से लेकर बोधगया सड़क मार्ग को आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया था।

इस संबंध में गया के जिलाधिकारी डॉ. त्याग राजन एसएम ने बताया कि मंगलवार की सुबह श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके के आगमन को लेकर साढ़े दस बजे तक आम श्रद्धालुओं को महाबोधि मंदिर प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। श्रीलंका के राष्ट्रपति के जाने के बाद आम श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश की अनुमति दी गई।

उल्लेखनीय है कि दिसम्बर माह में विभिन्न देशों के बौद्ध श्रद्धालु बोधगया पहुंचते हैं और भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना करते हैं।

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके भारत की तीन दिनों की अधिकारिक यात्रा पर हैं। सितंबर माह में पदभार संभालने के बाद उनकी यह पहली विदेश यात्रा है। बोधगया आने से पहले वे दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत कई दिग्गज नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं।

वहीं, कल राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायका की प्रधानमंत्री मोदी के साथ नई दिल्ली में हुई बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने स्वीकार किया कि पिछले कुछ वर्षों में द्विपक्षीय संबंध प्रगाढ़ हुए हैं और इसका श्रीलंका के सामाजिक-आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

 

RELATED ARTICLES

06/11/26 | 4:19 pm | India US military exercise

भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ 2026 संपन्न, विशाखापत्तनम में हुआ समापन समारोह

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास 'टाइगर ...

06/11/26 | 8:45 am | Democrats

ट्रंप ने ईरान पर और सैन्य कार्रवाई के दिए संकेत, डेमोक्रेट्स युद्ध खत्म करने की कर रहे तैयारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ और सैन्य कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं। हाल...