श्रीलंका की सबसे बड़ी दाऊदी बोहरा मस्जिद में पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर की गई विशेष दुआएं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को श्रीलंका की राजधानी कोलंबो स्थित बम्बलापिटिया बोहरा मस्जिद में विशेष दुआएं की गईं। समुदाय के सदस्यों ने पीएम मोदी की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और निरंतर सफलता की कामना की।

ग्लेनाबर प्लेस, बम्बलापिटिया स्थित हुसैनी मस्जिद श्रीलंका की सबसे बड़ी दाऊदी बोहरा मस्जिद है। यहां की जमात अक्सर प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपने लंबे और विशेष संबंधों को याद करती है और उनके सकारात्मक कार्यों की सराहना करती है।

पीएम मोदी ने भी कई मौकों पर भारत और दुनिया भर में बोहरा समुदाय से मुलाकात का ज़िक्र करते हुए कहा है, “मैं जहां भी जाता हूं, देश में ही नहीं विदेश में भी, मेरे बोहरा भाई-बहन ज़रूर मिलने आते हैं।”

इस साल अप्रैल में दाऊदी बोहरा समुदाय का एक प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री मोदी से उनके आवास लोक कल्याण मार्ग पर मिला था और ‘वक्फ संशोधन अधिनियम’ लाने के लिए उनका आभार जताया था। इस प्रतिनिधिमंडल में कारोबारी, डॉक्टर, शिक्षक और अन्य प्रमुख सदस्य शामिल थे, जिन्होंने अपनी समस्याएं साझा कीं।

पीएम मोदी ने उस समय समुदाय के सामाजिक कार्यों की परंपरा की सराहना की थी और कहा था कि इस अधिनियम को लाने की प्रक्रिया शुरू होते ही उन्होंने सबसे पहले सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन से इस पर चर्चा की थी, जिन्होंने अहम सुझाव दिए थे।

इस बीच, श्रीलंका की महाबोधि सोसाइटी भी बुधवार को पीएम मोदी के जन्मदिन पर भिक्षुओं की सभा आयोजित करने जा रही है।

-(इनपुट : आईएएनएस))

RELATED ARTICLES

06/11/26 | 4:19 pm | India US military exercise

भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ 2026 संपन्न, विशाखापत्तनम में हुआ समापन समारोह

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास 'टाइगर ...

06/11/26 | 8:45 am | Democrats

ट्रंप ने ईरान पर और सैन्य कार्रवाई के दिए संकेत, डेमोक्रेट्स युद्ध खत्म करने की कर रहे तैयारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ और सैन्य कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं। हाल...