बिहार में जहानाबाद के बाबा सिद्धनाथ मंदिर में भगदड़, सात की मौत

बिहार के जहानाबाद जिले के मखदुमपुर में बाबा सिद्धनाथ मंदिर (वाणावार सिद्धेश्वर धाम) में मची भगदड़ में सात लोगों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में कम से कम नौ लोग घायल बताए गए हैं।

राहत और बचाव का कार्य जारी

जहानाबाद जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने इसकी पुष्टि की है।जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने कहा, “जहानाबाद जिले के मखदुमपुर में बाबा सिद्धनाथ मंदिर में भगदड़ में 7 लोगों की मौत हो गई और 9 घायल हो गए। हम हर चीज पर नजर रख रहे हैं और अब स्थिति नियंत्रण में है।”
 
सोमवार सुबह सूर्योदय के समय यह हादसा हुआ। मंदिर क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मियों और स्वयंसेवकों की मदद से राहत और बचाव का कार्य चल रहा है। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

हालात का जायजा लेने पहुंचे जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक

जहानाबाद के एसएचओ दिवाकर कुमार विश्वकर्मा ने कहा है कि जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मंदिर पहुंच चुके हैं। वह हालात का जायजा ले रहे हैं। भगदड़ में सात लोगों की मौत हुई है। मृतकों और घायलों के कुछ परिजन पहुंच चुके हैं। उनसे बातचीत की जा रही है। (इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

35 mins ago | Artisan Livelihood

भारत ट्यूलिप से पारंपरिक कारीगरों के उत्पादों को मिला डिजिटल बाजार

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीस...

59 mins ago

33,660 करोड़ रुपए की भव्य योजना से बदलेगा भारत का विनिर्माण इकोसिस्टम

भारत औद्योगिक विकास योजना (भव्य) 33,660 करोड़ रुपए की एक पहल है, जिसका उद्देश्य देशभर में 100 प्लग-एंड-प...