सेंसेक्स 271 अंक उछला, बनाया ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड

शेयर बाजार ने गुरुवार को ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बनाया। हफ्ते के चौथे दिन शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स ने 82,019 और निफ्टी ने 25,050 के स्तर को छुआ। खबर लिखे जाने तक बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 270.95 अंक यानी 0.33 फीसदी उछलकर 82,012.29 के स्‍तर पर ट्रेंड करता नजर आया। वहीं, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (एनएसई) का भी निफ्टी 91.25 अंक यानी 0.37 फीसदी की तेजी के साथ 25,042.40 पर कारोबार करता दिखा। 

बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 शेयरों में आई तेजी 

शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 शेयरों में तेजी और 6 शेयरों में गिरावट दिख रही है। फिलहाल ऑटो, मेटल और एनर्जी शेयरों में ज्यादा तेजी है। वहीं, भारतीय मुद्रा रुपया भी शुरुआती कारोबार में एक पैसे की बढ़त के साथ 83.67 प्रति डॉलर पर खुला।
 
एशियाई बाजार में आज गिरावट 

वहीं एशियाई बाजार में आज गिरावट देखने को मिल रही है। जापान के निक्केई में 2.58 फीसदी और हांगकांग के हैंगसेंग में 0.36 फीसदी और चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.26 फीसदी की गिरावट है।

बुधवार को भी भारतीय शेयर बाजार में देखने को मिली थी तेजी 

उल्लेखनीय है कि इससे एक दिन पहले बुधवार को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 285 अंक की बढ़त के साथ 81,741 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी भी 93 अंक की तेजी के साथ 24,951 के स्तर पर बंद हुआ था। (इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

14/10/26 | 3:10 pm | Affordable and Clean Energy

विश्व मानक दिवस : गुणवत्ता, सुरक्षा और भरोसे से बेहतर भविष्य की राह

गुणवत्ता कभी संयोग का परिणाम नहीं होती, बल्कि स्पष्ट सोच, ईमानदारी और अनुशासन से आकार लेती है। इ...

13/10/26 | 10:43 am | canada

कनाडा भेज रहा है 30 सालों में भारत के लिए अपना सबसे बड़ा व्यापार प्रतिनिधिमंडल, CEPA पर रहेगा फोकस

कनाडा के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू ने बताया कि कनाडा तीन दशकों में भारत के लि...