लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण से पहले घरेलू शेयर बाजार ने फिर ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड बनाया। हफ्ते के पहले दिन शुरुआती कारोबार के दौरान सोमवार, 27 मई को सेंसेक्स ने 75,679 का स्तर छुआ। वहीं, निफ्टी ने 23,043 का ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड बनाया।

सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी के साथ कारोबार जारी

फिलहाल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 147.58 अंक यानी 0.20 फीसदी की तेजी के साथ 75,557.97 पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज एनएसई का (निफ्टी) भी 19.95 अंक यानी 0.087 फीसदी की तेजी के साथ 22,977.05 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले 24 मई और 3 मई को भी ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड बना था।

सबसे अधिक लाभ में दिख रहे ये शेयर

कारोबार के दौरान 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से टाटा स्टील, भारती एयरटेल, जेएसडब्ल्यू स्टील, सन फार्मा, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर सबसे अधिक लाभ में दिख रहे हैं। वहीं, विप्रो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति सुजुकी और एशियन पेंट्स के शेयरों में गिरावट दिख रही है।

पिछले हफ्ते अंतिम कारोबारी दिन बनाया था यह रिकॉर्ड

उल्लेखनीय है कि पिछले हफ्ते अंतिम कारोबारी दिन शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक में शामिल सेंसेक्स ने 75,636 अंक का रिकॉर्ड बनाया। वहीं, निफ्टी ने 23,026 का हाई बनाया था। हालांकि, कारोबार के अंत में शेयर बाजार मामूली मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ सेंसेक्स 7 अंक की गिरावट के साथ 75,410 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 10 अंक की गिरावट के साथ 22,957 के स्तर पर बंद हुआ था। (इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

3 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...