शेयर बाजार सपाट शुरुआत के बाद हरे निशान में, पीएसयू बैंक, मेटल और एनर्जी शेयरों में दिखी खरीदारी

भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में सपाट खुला। शुरुआती सत्र में पीएसई, मेटल, एनर्जी और मीडिया शेयरों में खरीदारी देखी गई।

सुबह 9:22 पर सेंसेक्स 57 अंक की मजबूती के साथ 85,582 और निफ्टी 30 अंक की मजबूती के साथ 26,205 पर था।

सेंसेक्स पैक में ट्रेंट, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, बीईएल, कोटक महिंद्रा बैंक, एशियन पेंट्स, एसबीआई, टाटा स्टील, इटरनल (जोमैटो),पावर ग्रिड और टाटा स्टील गेनर्स थे। इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक,टीसीएस, एचयूएल, सन फार्मा, एचडीएफसी बैंक और एमएंडएम लूजर्स थे।

सेक्टोरल आधार पर पीएसयू बैंक, पीएसई, फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा, मेटल, मीडिया, रियल्टी और इन्फ्रा हरे निशान में थे। वहीं, एफएमसीजी और आईटी लाल निशान में थे।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी बनी हुई है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 187 अंक या 0.31 प्रतिशत की तेजी के साथ 61,003 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 89 अंक या 0.53 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,752 पर था।

वैश्विक बाजार में तेजी बनी हुई है। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, बैंकॉक और सोल हरे निशान में थे, जबकि जकार्ता लाल निशान में था। अमेरिकी बाजार मंगलवार को हरे निशान में बंद हुए थे।

बाजार के जानकारों ने कहा कि 2025 का अंत बाजार में कंसोलिडेशन फेस के ऊपर की तरफ हो रहा है। आने वाली तिमाहियों में वृद्धि दर मजबूत रहने की उम्मीद है, जिससे अर्थव्यवस्था की वृद्धि को रफ्तार मिलेगी। हालांकि, एफआईआई की बिकवाली जारी रहने की उम्मीद है, लेकिन डीआईआई की खरीदारी से बाजार को सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

कमोडिटी मार्केट में तेजी जारी है। सोना 0.35 प्रतिशत बढ़कर 4,521 डॉलर प्रति औंस और चांदी का दाम 1.72 प्रतिशत बढ़कर 72.35 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है। दूसरी तरफ कच्चे तेल में भी तेजी देखी जा रही है। डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.21 प्रतिशत बढ़कर 58.50 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 0.16 प्रतिशत बढ़कर 64.48 डॉलर प्रति बैरल पर है।

(इनपुट-आईएएनएस)

 

RELATED ARTICLES

1 hour ago | BJP Government

पश्चिम बंगाल में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी पूरी, सोमवार सुबह 11 बजे 35 मंत्री लेंगे शपथ

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन का दूसरा चरण सोमवार को पूरा होने जा रहा है। सोमवार को मंत्रि...

4 hours ago | financial inclusion

पीएम स्वनिधि योजना ने स्ट्रीट वेंडर्स को दिया सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का नया आधार : मनोहर लाल

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...