शेयर बाजार खुला लाल निशान में, सेंसेक्स 300 अंक लुढ़का, निफ्टी 25,100 के नीचे

भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में खुला। शुरुआती सत्र में बाजार के ज्यादातर सूचकांक दबाव के साथ कारोबार कर रहे थे। सुबह 9:29 पर सेंसेक्स 311.90 अंक या 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,790.20 और निफ्टी 106.40 अंक या 0.42 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,062.65 पर था।

बाजार में गिरावट का नेतृत्व आईटी शेयरों की ओर से किया जा रहा है। निफ्टी आईटी इंडेक्स 0.81 प्रतिशत, निफ्टी ऑटो 0.49 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा 0.25 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी 0.19 प्रतिशत और निफ्टी रियल्टी 0.27 प्रतिशत के साथ लाल निशान में था।

वहीं, निफ्टी पीएसयू बैंक 0.51 प्रतिशत और निफ्टी मेटल 0.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। सेंसेक्स पैक में ट्रेंट, मारुति सुजुकी, टाटा स्टील, एसबीआई, एशियन पेंट्स, एनटीपीसी और बजाज फाइनेंस टॉप गेनर्स थे। टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस, टाइटन, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा, एचसीएल टेक, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक और पावर ग्रिड टॉप लूजर्स थे।

मिडकैप और स्मॉलकैप में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 177.05 अंक या 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,319.55 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 14.30 अंक या 0.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,206.05 पर था।

बाजार के जानकारों ने कहा कि निफ्टी सितंबर 2024 के उच्चतम स्तर से करीब 4 प्रतिशत नीचे है और अधिक मूल्यांकन बाजार के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। अगर इस मूल्यांकन को उचित ठहराना है तो आने वाले वर्षों में बाजार की आय में तेजी से बढ़त होनी चाहिए।

लेकिन स्मॉलकैप सेगमेंट में वैल्यूएशन अभी भी ऊंचा बना हुआ है और इसमें और गिरावट की संभावना है। निवेशकों को बाजार में गिरावट पर निवेश करते समय वैल्यूएशन और विकास की संभावनाओं पर ध्यान देना चाहिए।

वैश्विक बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। टोक्यो और सोल लाल निशान में थे, जबकि शंघाई, हांगकांग और बैंकॉक हरे निशान में थे। अमेरिकी बाजार मंगलवार के सत्र में लाल निशान में बंद हुए थे।  (इनपुट-आईएएनएस) 

RELATED ARTICLES

21 mins ago | Assam Culture and Bihu Festival

भूपेन दा के गीतों में बसती है एक युग की चेतना, नाराज फूफाओं को भी सुनने चाहिए उनके गीत : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाषा, खान-पान, परिवेश और जीवन शैली अलग-अलग हो सकती है, लेकिन विकसित भारत के...

55 mins ago | Bhupen Hazarika 100th Birth Anniversary

नाराज फूफाओं को भूपेन दा के गीत सुनने चाहिए, सद्बुद्धि आएगी : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका के जन्म शताब्दी समारोह के समाप...