Print

सकारात्मक वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स–निफ्टी में उछाल

सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन, शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख बेंचमार्क उच्च स्तर पर खुले। 

शुक्रवार के सत्र में घरेलू बाजार के प्रमुख बेंचमार्क एनएसई निफ्टी 25,911.50 पर ओपन हुआ और बीएसई सेंसेक्स 84,756.79 पर खुला।

शुरुआती कारोबार में खबर लिखे जाने तक 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 434 अंकों यानी 0.51 प्रतिशत की शानदार उछाल के साथ 84,900 के ऊपर कारोबार करता हुआ नजर आया। जबकि निफ्टी 126.75 (0.49 प्रतिशत) अंकों की बढ़त के साथ 25,942.30 पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

शुरुआती कारोबारी सत्र में निफ्टी के सभी इंडेक्स हरे निशान में कारोबार करते हुए दिखाई दिए, जिनमें निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स 1.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ टॉप पर रहा। इसके अलावा निफ्टी फार्मा (1.1 प्रतिशत की बढ़त), निफ्टी ऑटो (0.57 प्रतिशत की बढ़त), निफ्टी आईटी (0.42 प्रतिशत की बढ़त), निफ्टी बैंक (0.27 प्रतिशत की बढ़त) और निफ्टी एफएमसीजी (0.18 प्रतिशत) भी मुनाफा कमाने वाले सेक्टरों में शामिल रहे।

बाजार की व्यापक स्थिति में निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.45 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.47 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

वहीं निफ्टी50 में टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (टीएमपीवी), मैक्स हेल्थकेयर, बीईएल, इटरनल और इन्फोसिस टॉप गेनर वाले शेयरों में शामिल रहे, जबकि श्रीराम फाइनेंस, नेस्ले इंडिया, एचडीएफसी लाइफ के शेयर नुकसान में दिखाई दिए।

पीएल कैपिटल के हेड एडवाइजरी विक्रम कसाट ने कहा कि अमेरिका में महंगाई कम होती दिख रही है, जो कि वहां के निवेशकों के लिए यह अच्छी खबर है। नवंबर में सीपीआई (महंगाई दर) सालाना आधार पर 2.7 प्रतिशत रही, जबकि अर्थशास्त्रियों को इसके 3.1 प्रतिशत रहने की उम्मीद थी। कोर सीपीआई, जिसमें खाने-पीने और ऊर्जा की कीमतों को शामिल नहीं किया जाता, वह 2.6 प्रतिशत रही, जो अनुमान से काफी कम है।

उन्होंने आगे कहा कि इस खबर के बाद अमेरिकी शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली, क्योंकि इससे फेडरल रिजर्व को सुस्त होती अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए ब्याज दरों में और कटौती करने की गुंजाइश मिल सकती है। सीएमई फेडवॉच टूल के मुताबिक, जनवरी में ब्याज दर कटौती की संभावना अब 25 प्रतिशत से ज्यादा हो गई है।

 (इनपुट- एजेंसी)

RELATED ARTICLES

54 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

1 hour ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...