विदेशी निवेशकों की खरीदारी से शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 638 अंक उछला

विदेशी निवेशकों की लगातार खरीदारी और आईटी तथा बैंकिंग शेयरों में तेजी के चलते सोमवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 638 अंक यानी 0.78 प्रतिशत उछलकर 82,231 के इंट्राडे उच्च स्तर पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी 50 सुबह 9:17 बजे तक 165 अंक यानी 0.65 प्रतिशत बढ़कर 25,310 पर कारोबार कर रहा था।

क्षेत्रीय सूचकांकों में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखने को मिली। एनएसई पर आईटी इंडेक्स 1.39 प्रतिशत चढ़ा। इसके अलावा निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स में 0.74 प्रतिशत तक की बढ़त दर्ज की गई। मीडिया, हेल्थकेयर, केमिकल, ऑटो और एफएमसीजी सेक्टर के सूचकांक भी बढ़त के साथ कारोबार करते रहे।

दूसरी ओर, रियल्टी और मेटल शेयरों पर दबाव बना रहा। निफ्टी रियल्टी, निफ्टी मेटल और निफ्टी सीमेंट इंडेक्स में 0.63 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई।

बाजार में तेजी की प्रमुख वजह विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की लगातार खरीदारी रही। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, इससे भारतीय शेयरों को लेकर निवेशकों का भरोसा और जोखिम लेने की क्षमता बढ़ी है।

पिछले कारोबारी सत्र में विदेशी संस्थागत निवेशक लगातार चौथे सत्र में शुद्ध खरीदार रहे और उन्होंने 5,736 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने लगातार 11वें सत्र में बिकवाली जारी रखी और 2,253 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

वैश्विक बाजारों से मिले मिले-जुले संकेतों और प्रौद्योगिकी शेयरों, ब्याज दरों की संभावनाओं तथा भू-राजनीतिक तनाव को लेकर बनी अनिश्चितता के बावजूद भारतीय बाजार में तेजी दर्ज की गई।

-(इनपुटः आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

3 hours ago | Fake News and Digital Media in India

राष्ट्रीय प्रेस दिवस : स्वतंत्र, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता से ही मजबूत होता है लोकतंत्र

स्वतंत्र और निष्पक्ष प्रेस लोकतंत्र की मजबूती का आधार है, वहीं जनहित और तथ्यपरकता पत्रकारिता ...

10 hours ago | Government Health Expenditure

दस साल में सरकारी स्वास्थ्य खर्च तीन गुना, स्वास्थ्य सेवाओं पर परिवारों का बोझ घटा

देश में सरकारी स्वास्थ्य खर्च 2013-14 के 1.30 लाख करोड़ रुपये से तीन गुना से अधिक बढ़कर 2023-24 में 4.14 लाख करो...