Print

शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी ने की मजबूत शुरुआत

अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में नरमी और वैश्विक बाजारों में जोखिम लेने की धारणा मजबूत होने से भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों ने गुरुवार को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत की। सेंसेक्स 558 अंक या 0.73 प्रतिशत बढ़कर 77,468 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 50 में 147 अंक या 0.61 प्रतिशत की तेजी रही और यह 24,225.45 पर पहुंच गया।

इस तेजी के साथ घरेलू बाजार ने लगातार चल रही गिरावट का सिलसिला तोड़ने के संकेत दिए। पिछले 12 कारोबारी सत्रों से बाजार दबाव में था। विश्लेषकों के मुताबिक, ओवरसोल्ड स्थिति के बाद शॉर्ट-कवरिंग से बाजार में अल्पकालिक रिकवरी की गुंजाइश बनी है।

क्षेत्रीय सूचकांकों में निफ्टी आईटी, निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम और निफ्टी मेटल प्रमुख बढ़त वाले रहे और शुरुआती कारोबार में इनमें 1 प्रतिशत तक की तेजी दर्ज की गई।

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने लगातार दूसरे सत्र में खरीदारी करते हुए बुधवार को 407 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने लगातार सातवें सत्र में खरीदारी जारी रखी और 3,973 करोड़ रुपये का निवेश किया।

वैश्विक स्तर पर भी संकेत सकारात्मक रहे। अमेरिकी बाजार में S&P 500 में 0.21 प्रतिशत और नैस्डैक में 0.16 प्रतिशत की तेजी रही। एशियाई बाजारों में भी मजबूती देखी गई।

कच्चे तेल की कीमतें स्थिर रहीं। ब्रेंट क्रूड करीब 92 डॉलर प्रति बैरल और WTI 84.52 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

2 mins ago | Harsh Sanghavi Ahmedabad Citizenship Ceremony

अहमदाबाद : 158 शरणार्थियों को मिली भारतीय नागरिकता, डिप्टी सीएम हर्ष संघवी ने बांटे प्रमाण पत्र

गुजरात के अहमदाबाद में जिला प्रशासन की ओर से मंगलवार को आयोजित एक कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ...

21 mins ago | BIMSTEC

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दोहराई आतंकवाद पर भारत की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति, BIMSTEC में आपसी भरोसे पर दिया जोर

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को BIMSTEC गृह मंत्रियों की पहली बैठक को संबोधित करते हुए आत...