Print

शेयर बाजार में तूफानी शुरुआत: सेंसेक्स 1100 अंक उछला, निफ्टी 24,000 के पार

भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बुधवार को बड़ी तेजी के साथ हुई। सेंसेक्स 1,133.53 अंक या 1.48 प्रतिशत की मजबूती के साथ 77,981.10 और निफ्टी 321.15 अंक या 1.35 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,163.80 पर खुला।

शुरुआती कारोबार में बाजार में तेजी का नेतृत्व आईटी स्टॉक्स ने किया। सूचकांकों निफ्टी आईटी टॉप गेनर था। इसके साथ निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी मेटल, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी कमोडिटी और निफ्टी मीडिया के साथ करीब सभी सूचकांक हरे निशान में थे।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी हरे निशान में कारोबार हो रहा है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1,150 अंक या 2.01 प्रतिशत की तेजी के साथ 58,679 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 322 अंक या 1.92 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,080 पर था।

सेंसेक्स पैक के सभी 30 शेयर हरे निशान में थे। इंडिगो, इन्फोसिस, इटरनल, टीसीएस, एचसीएल टेक, एलएंडटी, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, अदाणी पोर्ट्स, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, एसबीआई,ट्रेंट, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स और मारुति सुजुकी टॉप गेनर्स में थे।

चॉइस इक्विटी ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड में रिसर्च एनालिस्ट हितेश टेलर ने कहा कि भारतीय शेयर की शुरुआत सकारात्मक हुई है। हालांकि, वैश्विक स्तर पर अस्थिरता के चलते उच्च स्तरों पर निवेशकों को सतर्क रहना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि मौजूदा रुझानों और बाजार के उतार-चढ़ाव को देखने हुए निवेशकों के लिए मजबूत आधार वाले शेयरों में गिरावट आने पर खरीदारी करना एक समझदारी भरा कदम हो सकता है।

वैश्विक बाजारों में तेजी देखी जा रही है। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, सोल और जकार्ता हरे निशान में थे। वहीं, अमेरिकी शेयर बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए।

इससे पहले 13 अप्रैल को विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बिकवाली की थी और 1,983 करोड़ रुपए के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने शुद्ध खरीदार बने रहते हुए 2,400 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश किया।

(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

3 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...