Print

डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण से पहले शेयर बाजार में सपाट कारोबार

अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण से पहले सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में सपाट कारोबार हो रहा है। सुबह 10 बजे, सेंसेक्स 133 अंक या 0.17 प्रतिशत बढ़कर 76,738 और निफ्टी 10 अंक या 0.05 प्रतिशत बढ़कर 23,213 पर था।

लार्जकैप के मुकाबले मिडकैप और स्मॉलकैप में बिकवाली का ट्रेंड देखने को मिल रहा है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 152 अंक या 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 54,455 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 33 अंक या 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,638 पर था।

व्यापक बाजार का रुझान सकारात्मक

व्यापक बाजार का रुझान सकारात्मक बना हुआ है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर 1,268 शेयर हरे निशान में और 1,090 शेयर लाल निशान में हैं। ऑटो, आईटी, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी, एनर्जी, कमोडिटीज, हेल्थकेयर और ऑयल एंड गैस इंडेक्स लाल निशान में हैं। वहीं, बैंकिंग, मीडिया, इन्फ्रा और पीएसई इंडेक्स हरे निशान में हैं।

सेंसेक्स में कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई, एनटीपीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, जोमैटो, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, एलएंडटी, एशियन पेंट्स और बजाज फिनसर्व टॉप गेनर्स हैं।एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक, एमएंडएम, टीसीएस, इन्फोसिस, टाटा स्टील और सन फार्मा टॉप लूजर्स हैं।

वैश्विक बाजारों में तेजी के साथ हो रहा कारोबार 

वैश्विक बाजारों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। एशिया में शंघाई, सियोल, टोक्यो, बैंकॉक और जकार्ता के बाजार हरे निशान में हैं। शुक्रवार के सत्र में अमेरिकी बाजार भी हरे निशान में बंद हुए थे। एक्सिस सिक्योरिटीज के शोध प्रमुख, अक्षय चिंचालकर ने कहा कि यह सप्ताह तेजी और मंदी दोनों के लिए समान रूप से महत्वपूर्ण है और आने वाले समय में निफ्टी की दिशा तय करेगा।

उन्होंने कहा, “स्मॉलकैप और मिडकैप बेंचमार्क शुक्रवार तक लगातार चार दिनों तक तेजी रही, जो 11 दिसंबर के बाद से इस तरह की सबसे लंबी बढ़त है, जिसका मतलब है कि निवेशक अब रक्षात्मक रहने की बजाय अधिक जोखिम उठा रहे हैं।”

RELATED ARTICLES

3 mins ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का श्रीलंका दौरा, द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर होगा संवाद

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को श्रीलंका के तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर नई दिल्ली से रवाना...

8 mins ago | Artificial intelligence

भारत-स्वीडन के बीच AI साझेदारी को बढ़ावा, Industrial AI और Trusted Data पर फोकस

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के तहत IndiaAI Mission ने नई दिल्ली स्थित Electronics Niketan में...