सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की कलकत्ता हाई कोर्ट में पांच नए न्यायाधीशों की नियुक्ति की सिफारिश

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कलकत्ता हाईकोर्ट में पांच नए न्यायाधीशों की नियुक्ति की सिफारिश की है। इस लिस्ट में स्मिता दास डे, रीतोब्रोतो कुमार मित्रा, मोहम्मद तलय मसूद सिद्दीकी, कृष्णराज ठाकर और ओम नारायण राय शामिल हैं।

72 जजों में से वर्तमान में 44 जज हैं और 28 पद खाली

बताना चाहेंगे कि कोलकाता हाई कोर्ट के लिए कुल स्वीकृत 72 जजों में से वर्तमान में 44 जज हैं और 28 पद खाली हैं। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की गत 25 फरवरी को हुई बैठक में इन पांच अधिवक्ताओं को न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी।इससे पहले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की थी इनकी सिफारिशइससे पहले, भारत के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने हाल ही में बॉम्बे हाई कोर्ट में तीन और मद्रास उच्च न्यायालय में चार अतिरिक्त न्यायाधीशों को स्थायी न्यायाधीशों के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की थी।

जजों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद क्या है प्रक्रिया ?

वहीं, पटना हाईकोर्ट के न्यायाधीशों के रूप में पांच अधिवक्ताओं की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम से जजों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद इसे केंद्र सरकार के पास भेजा जाता है। इसके बाद केंद्र सरकार नियुक्ति पर मुहर लगा सकती है या सभी या कुछ नामों पर आपत्ति जता सकती है। (इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

5 mins ago | Lieutenant Governor Taranjit Singh Sandhu

दिल्ली के एलजी तरनजीत सिंह संधू ने मेट्रो में किया सफर, लोगों से की बातचीत

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने शनिवार को मेट्रो में सफर किया। इस दौरान मेट्रो यात्रि...

39 mins ago | Defense Minister Rajnath Singh

वियतनाम नौका हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वियतनाम में हुए नौका हादसे पर दुख जता...