अंतरिम बेल पर बाहर चल रहे दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत एक हफ्ते और बढ़ाने की मांग पर तुरंत सुनवाई करने से इनकार कर दिया।

कोर्ट ने आवेदन करने पर भी उठाए सवाल
सुप्रीम कोर्ट की वेकेशन बेंच ने देर से आवेदन करने पर भी सवाल उठाए। कोर्ट ने कहा कि सुनवाई का अनुरोध चीफ जस्टिस से करें। मुख्य केस सुनने वाली बेंच के एक सदस्य पिछले सप्ताह अवकाशकालीन बेंच में थे। तब आपने क्यों मांग नहीं रखी। इस मामले को आगे के निर्देशों के लिए भारत के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के पास भेज दिया गया।

गंभीर बीमारी का दिया था हवाला
अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर अंतरिम जमानत एक हफ्ता और बढ़ाने की मांग की है। केजरीवाल ने कहा है कि उन्हें गंभीर बीमारी है और उनका पीईटी -सीटी स्कैन किया जाना है।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने 10 मई को अरविंद केजरीवाल को एक जून तक की अंतरिम जमानत देते हुए दो जून को सरेंडर करने का आदेश दिया था। कोर्ट ने केजरीवाल को 50 हजार रुपये के निजी मुचलके और 50 हजार रुपये के जमानती के आधार पर जमानत दी थी। 21 मार्च को दिल्ली हाई कोर्ट से केजरीवाल को गिरफ्तारी से संरक्षण नहीं मिलने के बाद ईडी ने उसी दिन देर शाम पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

RELATED ARTICLES

3 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

35 mins ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...