23/01/26 | 5:00 pm | BHIM | NPCI

Print

डिजिटल भुगतान में उछाल: 2025 में BHIM ऐप पर लेनदेन 300% से अधिक बढ़े

भारत में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने वाले BHIM पेमेंट्स ऐप ने वर्ष 2025 में जबरदस्त वृद्धि दर्ज की है। ऐप पर मासिक लेनदेन में चार गुना से अधिक की बढ़ोतरी हुई है, जो देश में UPI आधारित डिजिटल भुगतान पर बढ़ते भरोसे और आसान उपयोग को दर्शाती है।

NPCI BHIM Services Limited द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, जनवरी 2025 में BHIM ऐप पर जहां 3.89 करोड़ लेनदेन हुए थे, वहीं दिसंबर 2025 तक यह संख्या बढ़कर 16.51 करोड़ तक पहुंच गई। इस तरह पूरे साल में लेनदेन की संख्या में 300 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि औसतन मासिक वृद्धि दर करीब 14 प्रतिशत रही।

लेनदेन की संख्या के साथ-साथ उनके कुल मूल्य में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। दिसंबर 2025 में BHIM ऐप के जरिए लेनदेन का कुल मूल्य 20,854 करोड़ रुपये से अधिक रहा। पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में लेनदेन की संख्या में लगभग 390 प्रतिशत और मूल्य में 120 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई।

यह आंकड़े बताते हैं कि उपयोगकर्ता अब BHIM ऐप का इस्तेमाल केवल छोटे दैनिक भुगतान के लिए ही नहीं, बल्कि उच्च मूल्य वाले लेनदेन के लिए भी तेजी से कर रहे हैं।

दिल्ली वर्ष 2025 में BHIM ऐप के प्रमुख बाजारों में से एक के रूप में उभरा। राष्ट्रीय राजधानी में ऐप की वृद्धि का मुख्य कारण छोटे मूल्य लेकिन अधिक बार किए जाने वाले लेनदेन रहे। कुल लेनदेन में पीयर-टू-पीयर भुगतान की हिस्सेदारी 28 प्रतिशत रही, जबकि किराना खरीदारी का योगदान 18 प्रतिशत रहा।

इसके अलावा, फास्ट-फूड आउटलेट्स से जुड़े लेनदेन 7 प्रतिशत, भोजनालयों से 6 प्रतिशत, दूरसंचार सेवाओं से 4 प्रतिशत, सर्विस स्टेशनों से 3 प्रतिशत और ऑनलाइन मार्केटप्लेस से 2 प्रतिशत योगदान दर्ज किया गया।

BHIM ऐप का उपयोग IPO मैंडेट ऑथेंटिकेशन और अन्य महत्वपूर्ण उच्च मूल्य वाले लेनदेन के लिए भी बढ़ा है, जिससे इसकी विश्वसनीयता और सुरक्षित भुगतान प्लेटफॉर्म के रूप में पहचान और मजबूत हुई है।

NPCI BHIM सर्विसेज लिमिटेड की प्रबंध निदेशक और सीईओ ललिता नटराज ने कहा कि BHIM पेमेंट्स ऐप को सुरक्षित, सुविधाजनक और समावेशी डिजिटल भुगतान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है। उन्होंने कहा कि यह ऐप कम इंटरनेट कनेक्टिविटी वाले क्षेत्रों में भी उपयोगकर्ताओं को डिजिटल भुगतान की सुविधा प्रदान करता है।

-(इनपुटःएजेंसी)

RELATED ARTICLES

1 hour ago | BJP Government

पश्चिम बंगाल में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी पूरी, सोमवार सुबह 11 बजे 35 मंत्री लेंगे शपथ

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन का दूसरा चरण सोमवार को पूरा होने जा रहा है। सोमवार को मंत्रि...

4 hours ago | financial inclusion

पीएम स्वनिधि योजना ने स्ट्रीट वेंडर्स को दिया सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का नया आधार : मनोहर लाल

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...